बनारस में बाबा जय गुरुदेव के एक कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मचने से 24 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा गंभीर रुप से घायल हैं। वाराणसी और चंदौली की सीमा पर पड़ाव के समीप राजघाट पुल पर भगदड़ मचने के कारण हादसा हुआ है। गौरतलब है कि डुमरिया में जय गुरुदेव के समागम का आयोजन था। इसी समागम में शामिल होने के लिए वाराणसी और आसपास के इलाकों से लाखों की तादाद में जय गुरुदेव के अनुयायी पहुंचे।
Deeply saddened by the loss of lives in the stampede in Varanasi. Condolences to the bereaved families. Prayers with those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2016
विज्ञापन
2 of 12
राजघाट पुल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर अपना दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने लिखा है, 'अधिकारियों से बात की है और घायलों को सभी तरह की मदद करने का निर्देश दिया है।'
Deeply saddened by the loss of lives in the stampede in Varanasi. Condolences to the bereaved families. Prayers with those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2016
विज्ञापन
3 of 12
जय गुरुदेव के अनुयायी पंकज बाबा
- फोटो : अमर उजाला
जय गुरुदेव के अनुयायी पंकज बाबा को इस समागम में भाग लेना था। बाबा बड़ी संख्या में अनुयायियों के साथ पड़ाव की ओर बढ़ रहे थे। इस घटना की वजह बताते हुए बनारस के डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में सिर्फ 3000 लोगों के आने की परमिशन थी, लेकिन इसमें 3 लाख से अधिक लोग आए।
4 of 12
वाराणसी में भगदड़ के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि घायलों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया है। भगदड़ का कारण राजघाट पुल पर भीड़ का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 12
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि हालात बहुत भयावह है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
6 of 12
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चंदौली के एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। जाम के कारण राहत कार्य में बाधा पहुंच रही है। घटना के बाद प्रशासन ने घटनास्थल पर मीडिया के पहुंचने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
भगदड़ का कारण दो जिलों की पुलिस में आपसी तालमेल का अभाव बताया जा रहा है। डीएम का कहना है कि समागम के आयोजकों ने 3 हजार लोगों की परमिशन ली थी, जबकि 3 लाख के करीब लोग आए।
8 of 12
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पीएसी बुला ली गई है और सभी तरफ के रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिवार के लिये 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है, घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश जारी किए गए हैं।
9 of 12
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर की उम्र 50 साल के ऊपर के हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही सभी की मौत पहले ही हो चुकी है।
10 of 12
जय गुरुदेव के अनुयायी पंकज बाबा
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी वाराणसी के कमिश्नर से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। राजनाथ ने कमिश्नर से हादसे के पीड़ितों को सभी संभावित मदद करने को कहा है।
Deeply pained at the loss of lives due to stampede at Varanasi. My condolences to the families of the deceased & prayers with the injured.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 15, 2016
Spoke to Commissioner of Varanasi who apprised me of the situation.I asked him to provide all possible help to those affected by the tragedy
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 15, 2016
11 of 12
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मुख्य चिकित्साधिकारी पीड़ितों से मिलने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचे हैं। मरने वालों को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वाराणसी के लिए रवाना हुए हैं, जबकि गृह सचिव भी विशेष विमान से पहुंच रहे हैं। मामले की कमिश्नर स्तर की जांच का निर्देश दिया गया है।
हादसे में जान गंवाने वालों के शव
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया है।
Shocked and deeply saddened to learn of the stampede in Varanasi.My heartfelt condolences to families of the victims of this tragic incident
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 15, 2016