वाराणसी के औरंगाबाद से दालमंडी की ओर जा रहा हाथी अचानक भड़क गया और वह बड़ी तेजी से दौड़ता हुआ नई सड़क की ओर आ पहंचा। हाथी पर सवार दो महावत हरिहर और जहांगीर अपनी जान बचा कर नीचे कूदे।
विज्ञापन
गुस्साए हाथी ने पूरे शहर में मचाया कोहराम, पांच घायल
2 of 6
इस गुस्साए हाथी ने तीन रिख्शा और एक ऑटो को पलट दिया। इसके बाद यह अपने दोनों महावतों की झपटा ये दोनों महावत ही इसे काबू में करने की कोशिश करते रहे लेकिन इस गुस्साए हाथी को काबू में करने की सभी कोशिशें नाकाम रही।
विज्ञापन
गुस्साए हाथी ने पूरे शहर में मचाया कोहराम, पांच घायल
3 of 6
इसके बाद हाथी औरंगाबाद चौमुहानी पर आया वहां इसने 'रामलीला' के भरत मिलाप के लिए तैयार हो रहे मंच को तहस-नहस कर दिया। मंच का लोहे का ढांचा हाथी ने सूड़ से उठाकर बिजली के तार पर फेंक दिया, जिसके चलते बिजली के तार तो क्षतिग्रस्त हुए ही साथ ही इस हाथी को भी करेंट लगा। वहां मौजूद लोगों ने आननफानन में विद्युत विभाग से बिजली की आपूर्ति बंद कराई।
गुस्साए हाथी ने पूरे शहर में मचाया कोहराम, पांच घायल
4 of 6
दूुसरी तरफ से हाथी द्वारा उखाड़कर फेके गए मंच के ढांचे का कुछ हिस्सा बीच सड़क पर गिर जाने से लक्सा से औरंगाबाद और औरंगाबाद से सोनिया मार्ग की जाने वाला रस्ता जाम हो गया।
विज्ञापन
गुस्साए हाथी ने पूरे शहर में मचाया कोहराम, पांच घायल
5 of 6
ये गुस्साया हाथी लल्लापुरा की तरफ खाली मार्ग देखकर भाग निकला। चंदुआ छित्तूपुर के पास महावत जहाँगीर ने हाथी पर नियंत्रण पा लिया। लेकिन हाथी से बचकर भाग रहे लोगों में से 5 घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुस्साए हाथी ने पूरे शहर में मचाया कोहराम, पांच घायल
6 of 6
इस दौरान नई सड़क, औरंगाबाद, लल्लापुरा सहित अन्य इलाकों में काफी देर तक इस गुस्साए हाथी की दहशत से अफरातफरी का माहौल रहा। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी घबरा रहे है।