फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में छिपी है हनीप्रीत, ऐसा मानने को तैयार नहीं पुलिस, वजह भी जानिए

Wed, 20 Sep 2017 04:57 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 5
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
भारतीय मीडिया में भले ही हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की खबरें चल रही हैं, लेकिन पुलिस ऐसा मानने को तैयार नहीं है। इसकी वजह भी साफ है।
विज्ञापन

2 of 5
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
इस मामले में भारतीय पुलिस ने अब तक नेपाल से कोई संपर्क नहीं किया है। नेपाल पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भारतीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के जरिए हनीप्रीत के नेपाल में होने की बात का पता चला है, लेकिन भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई संपर्क नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी मनोज न्यौपाने ने मंगलवार को कहा कि उन्हें हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच अनौपचारिक तौर पर बातचीत हुई हो अथवा होने वाली हो, लेकिन फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

4 of 5
हनीप्रीत इंसा
नेपाल के उच्च पुलिस अधिकारियों ने मीडिया द्वारा नेपाल में भारतीय पुलिस द्वारा छापेमारी के किए जा रहे दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ भारतीय छिपने के लिए नेपाल चले आते हैं यह बात सही है, लेकिन हनीप्रीत नेपाल में छिपी है या नहीं इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। अधिकारियों ने इस बात की भी आशंका जताई कि कहीं हनीप्रीत को भारत में सुरक्षित रखने के लिए उसके नेपाल भाग आने की खबरें तो नहीं फैलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी सिर्फ अंधेरे में तीर चलाया जा रहा है। लेकिन हनीप्रीत के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है। ऐसे में किसी अपराधी की नेपाल में गिरफ्तारी के मामले में भी कहा जाता है कि उसे नेपाल से लगे भारतीय सीमा से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें