राजधानी के बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के बाद यूपी के एक और बाबा की काली करतूतें उजागर हुई हैं। दो युवतियों के बाद अब तीसरी पीड़िता ने भी सामने आकर कई सनसनीखेज खुलासे किए। जानिए उसने क्या खुलासा किया।
पढ़़ें:- अय्याश बाबा के सेक्स जेल से छुड़ाई गई 41 और महिलाएं, जानें बाबा की काली करतूतों की हिस्ट्री
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अाश्रम पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है। संत कुटीर आश्रम मूड़घाट के सच्चिदानन्द उर्फ दयानंद पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छत्तीसगढ़ से बस्ती पहुंची पीड़िता से एसपी कार्यालय में महिला पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो
बीते दिन दोनों युवतियों ने बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। तीसरी पीड़िता भी मंगलवार को सामने आई। इस दौरान साध्वी ने बाबा सच्चिदानन्द पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने एएसपी एनके सिंह से मिलकर प्रार्थना पत्र सौंपा। एएसपी ने जांच और कार्रवाई का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया है।
4 of 6
जांच करती पुलिस की टीम
इससे पहले 19 दिसंबर को दो युवतियों ने बाबा और उनके शिष्यों पर आरोप लगाए थे। पीड़िता छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली है। उसने बताया बाबा 2009 में उसे लेकर बस्ती के संत कुटीर आश्रम आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
baba virendra dev dixit
यहां करीब चार माह बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबा ने बिहार, दिल्ली, अंबाला और मुंबई स्थित आश्रमों पर भी प्रवचन और सेवा के नाम पर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आश्रम की कुछ महिलाएं उसे मारापीटा करती थीं और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देती थीं।
19 दिसंबर को संत कुटीर आश्रम की पीड़ित दो साध्वियों के सामने आने की सूचना मिली तो वह बस्ती चली आई। आश्रम गई तो वहां ताला लटका मिला। फिर सेल्हरा लालगंज स्थित सत्यलोक आश्रम गई और दोनों पीड़िताओं से मुलाकात की। मंगलवार को वकील के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर बाबा सच्चिदानन्द पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।