इस वर्ष हम 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आजादी के 69 साल पूरे हो रहे हैं तो मन में यह विचार भी आना स्वाभाविक है कि पहला स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया गया होगा और उस वक्त कैसा रहा होगा अपना देश? तस्वीरों में देखें 1947 में आजाद भारत की कुछ चुनिंदा तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
स्वतंत्र भारत की तस्वीरें
- फोटो : defenceforumindia.com
पहले स्वतंत्रता दिवस का आगाज पं जवाहरलाल नेहरू के 14 अगस्त की आधी रात की उद्घोषणा के साथ हुआ। लेकिन यह भी सच है कि इस बात की खबर मिलने के बाद देश के लोगों ने 15 अगस्त की सुबह ही जश्न मनाया था। यह तस्वीर 15 अगस्त की सुबह की कोलकाता की है जहां लोग गलियों चौराहों में निकलकर आजादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
स्वतंत्रता दिवस 1947
पहले स्वतंत्रता दिवस का संबोधन प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आधी रात को किया लेकिन उनके प्रथम संबोधन के नाम से यह जो तस्वीर उपलब्ध है वह 14 अगस्त की शाम संविधान सभा को संबोधन करने की है।
4 of 8
आजाद भारत की तस्वीरें
देश के पहले स्वतंत्रता दिवस की सुबह हजारों लोग इंडिया गेज पर पहुंचकर कुछ इस अंजाद में आजादी का जश्न मनाया था।
विज्ञापन
5 of 8
1947 में स्वतंत्रता
यह तस्वीर आजादी के 11 दिन पहले की है जिसमें भारत के अंतिम वॉयसराय लॉर्ड माउंटबेटन भारतीय नेताओं को सत्ता हस्तांतरण की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
आजाद भारत की तस्वीरें
आजादी के कुछ दिन बाद पं. जवाहरलाल नेहरू कुछ इस अंदाज में कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में भाग लेने जाते हुए।
विज्ञापन
7 of 8
आजादी के जश्न में भाग लेने राष्ट्रपति भवन से निकल रहे वॉयसराय लॉर्ड माउंटबेटन के इंतजार में खड़े लोग।