फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को लेकर राम रहीम के डेरे का बयान, इससे हमारा लेना-देना नहीं

Mon, 04 Sep 2017 12:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 7
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां के बारे में पहली बार डेरे की प्रवक्ता ने ये बयान देकर चौंका दिया है कि उनका हनी से कोई लेना-देना नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेरा की चेयरपर्सन विपासना का कहना है कि 25 अगस्त के बाद हनीप्रीत का डेरे से कोई लेना देना नहीं है। हनीप्रीत पुलिस के सामने सरेंडर करे। गौरतलब है कि पंचकूला से चॉपर में बैठ गुरमीत के साथ रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची हनीप्रीत 25 अगस्त को रात लगभग दस बजे जेल से तीन डेरा प्रेमियों रोहतक के साथ गई थी। रोहतक के आर्य नगर निवासी संजय चावला, हिसार निवासी वेद प्रकाश और झज्जर से जितेंद्र कुमार अपनी जिम्मेवारी पर उसे साथ ले गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
Honeypreet Insan
हनीप्रीत ने लिखित में जेल प्रशासन को दिया था कि मै हनीप्रीत इसां पुत्री गुरमीत राम रहीम सही सलामत हूं और विकास निवासी 3/783 फतेहाबाद के साथ जा रही हूं। डेरा प्रेमी संजय चावला, वेद प्रकाश और जितेंद्र ने भी उसी पत्र पर लिख कर दिया था कि हम उपरोक्त व्यक्ति बाबा राम रहीम की पुत्री हनीप्रीत इसां को अपने साथ सही सलामत अपनी जिम्मेवारी और हनीप्रीत की मर्जी से लेकर जा रहे हैं। उन्हें उनके घर पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।

4 of 7
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस - फोटो : self
रविवार रात से चर्चा है कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी और राजदार हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस और मुंबई पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हनीप्रीत को सोमवार को पंजाब लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा। लेकिन अभी तक हनीप्रीत की गिरफ्तारी की हरियाणा पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन

5 of 7
बता दें, 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आने के बाद से ही हनीप्रीत लापता थी। हनीप्रीत के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। उन पर कोर्ट के फैसले के बाद डेरा चीफ राम रहीम को भगाने की साजिश रचने का आरोप है। हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस की टीम ने नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में भी दबिश दी थी।
विज्ञापन

6 of 7
खबर है कि हनीप्रीत मुंबई से फ्लाइट के जरिए विदेश भागने की फिराक में थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपना भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थी। हनीप्रीत के खिलाफ पंचकुला में हिंसा को उकसाने और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : SELF
खास बात यह है कि राम रहीम को दुष्कर्म मामले में सजा मिलने के बाद जब जेल भेजा गया था, उस दौरान हनीप्रीत भी उसके साथ गई थीं। हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। हनीप्रीत 25 अगस्त को गायब हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें