सारा सिंह हत्याकांड मामले में शुक्रवार को उसके भाई हर्ष सिंह की गवाही हुई। गवाही में हर्ष ने अदालत को बताया कि हादसे में सारा की मौत की सूचना पर जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो अमनमणि त्रिपाठी की कार की छत पर स्क्रैच नहीं देखे, जबकि बताया गया था कि हादसे में कार कई बार पलटी थी।
विज्ञापन
2 of 6
sara singh
हर्ष सिंह के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई विशेष अदालत में नौतंवा सीट से निर्दलीय विधायक व आरोपी अमनमणि त्रिपाठी पेश हुआ। करीब तीन घंटे तक चली सुनवाई में हर्ष की गवाही हुई।
विज्ञापन
3 of 6
sara singh
- फोटो : सोशल मीडिया
उसने अदालत को बताया कि सारा का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम लखनऊ को मौत की वजह हत्या बताई गई थी, लेकिन अमनमणि त्रिपाठी ने मौत की वजह एक्सीडेंट बताई थी।
4 of 6
sara singh
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद उसकी मां सीमा सिंह सदमे में चली गई थी, उनका घर पर ही उपचार कराया गया। बहन सारा की मौत के बाद घटनास्थल पर गया था, लेकिन वहां फॉरेंसिक जांच के डर से कार को हटा दिया गया था और पास ही मौजूद एक ढाबे पर कार की पार्किंग की गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
sara singh
- फोटो : अमर उजाला
कार को देखा पर उसकी छत पर कोई स्क्रैच नहीं आया था। जबकि अमनमणि ने अपने बयान में कहा था कि उसकी कार हादसे के दौरान तीन से चार बार पलटी थी और सारा कार की खिड़की से बाहर गिर गई थी।
यह भी पढ़ें- हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली इस लड़की का पति ने किया वो हाल कि पुलिस के भी छूट गए पसीने
उधर, बचाव पक्ष के वकीलों ने भी हर्ष से सवाल किए। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने पांच सितंबर की तारीख नियत की है।
यह भी पढ़ें-जिस एंबुलेंस में था सारा का शव उसी में था उसका हत्यारोपी विधायक पति, भाई ने किए चौंकाने वाले खुलासे