उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ के कदमों से जहां कुछ लोग खुश है तो कुछ लोग खुलकर उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया उनका हथियार है पर इन विरोधियों को ऐसा करना बहुत भारी पड़ रहा है। विरोध के बाद कुछ लोग को गिरफ्तार किया गया है तो कुछ को पुलिस की पूछताछ झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं उन्हें सार्वजनिक माफी तक मांगनी पड़ी है। आईए बताते हैं उन लोगों के बारे में जिन्हें सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो शेयर के आरोप में क्या क्या झेलना पड़ा...
विज्ञापन
2 of 8
सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने वालों जो शख्स इस समय चर्चाओं में बने हुए हैं, वो कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर ट्वीट करके नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'अगर किसी गुंडे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है तो दाउद इब्राहिम को सीबीआई निदेशक और विजय माल्या को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बना देना चाहिए।' अभद्र टिप्पणी करने पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिरीष कुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, बाद में शिरीष ने अपने किए पर माफी भी मांगी।
विज्ञापन
3 of 8
आरोपी
मेरठ में एक समुदाय के युवक ने सीएम आदित्यनाथ योगी के खिलाफ व्हॉट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी, जिसके बाद भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा कर दिया। इसी ग्रुप में शामिल एक गैर समुदाय के युवक ने बुधवार रात करीब नौ बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का एक बेहद आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। साथ ही गलत टिप्पणी भी की। ग्रुप पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट भी दिखाई। भाजपाई आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
4 of 8
आरोपी
दिल्ली के झाझर रोड पर जन सुविधा केंद्र चलाने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी के फोटो को एक अश्लील फोटो के साथ जोड़कर उसे पोस्ट कर दिया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी राहत खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 8
टिप्पणी करने वाली महिला
बंगलूरू की एक महिला के खिलाफ उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। महिला ने टिप्पणी के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल किया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक महिला ने ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें सीएम आदित्यनाथ की तरह दिखने वाला एक शख्स एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
उत्तर प्रदेश के कासगंज से अभद्र टिप्पणी के साथ सीएम योगी की फोटो लगाकर फेसबुक पर डालने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। फेसबुक पर अंसारी फाजिल के नाम के अकाउंट पर यह पोस्ट पड़ी हुई थी।पुलिस टीम ने फाजिल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
7 of 8
यूपी के गोंडा से सोशल मीडिया पर सीएम आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी सहित अन्य तीन लोगों को महंगा पड़ गया। समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी शानू खान सहित समूह संचालक नफीस, जका व एक अन्य ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
ऐसा ही मामला अलीगढ़ से सामने आया, जहां सोशल साइट फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दलित युवक को ट्विटर पर शिकायत के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। ये पोस्ट 19 मार्च को दलित एक्टिविस्ट जीत सिंह (बुद्धिस्ट) की फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई। पुलिस ने उसका पता तलाशा और रात में ही उसे गांव मेहरावल से दबोच लिया।