फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन हमले को लेकर ब्रिटेन पुलिस ने कबूली बड़ी बात

Sun, 26 Mar 2017 10:56 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 6
लंदन हमला
लंदन पुलिस ने कहा है कि खालिद मसूद ने वेस्टमिंस्टर पुल पर हुए हमले को अकेले ही अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक हमले का उद्देश्य शायद ही कभी पता चल पाए। लंदन की मेट्रोपोलिटिन पुलिस के उप सहायक आयुक्त नील बासु ने कहा, ''हमें यह स्वीकार करना होगा कि यह संभव है कि यह पता ही न चले कि यह क्यों किया गया।''
विज्ञापन

2 of 6
22 मार्च की दोपहर लंदन में खालिद मसूद ने संसद के पास टेम्स नदी पर बने पुल वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर तेजी से कार दौड़ा दी थी। इस व्यक्ति ने संसद परिसर में एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से भी हमला किया था।
विज्ञापन

3 of 6
इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। पुलिस की कार्रवाई में खालिद मसूद की मौत हो गई थी।

4 of 6
बसु ने कहा, ''हम अब भी यह मानते हैं कि मसूद ने उस दिन अकेले ही हमला किया। इस बात की कोई सूचना नहीं है कि और हमलों की योजना बनाई गई।''
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा, ''अगर उसने अकेले ही हमले की तैयारी की तो भी हमें लंदनवासियों को समझाने के लिए पूरी स्पष्टता से यह स्थापित करना होगा कि उसने यह बुरी हरकत क्यों की थी।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
​उन्होंने कहा, ''हालांकि, हम यह जानने के लिए दृढ़संकल्प है कि अगर मसूद अकेले था और आतंकियों के प्रोपागेंडा से प्रभावित था या फिर उसे अन्य लोगों ने उकसाया, समर्थन दिया या निर्देश दिया था।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें