एक तरफ देश में जानवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार का विरोध हो रहा है, वहीं आवारा कुत्तों को सरक्षण देना मां और उसकी बेटी को भारी पड़ गया। मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां एक शख्स मिलिंद काले ने मां और बेटी की जूते से पिटाई कर डाली।मामला पुणे के सबअर्बन कोथरुड की हाउसिंग सोसायटी का है।
यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है और मां-बेटी के साथ किए गए इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
पिल्लों को बचाना पड़ा भारी, मां-बेटी पर कहर बनकर बरसा शख्स
2 of 5
- फोटो : india today
मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और 45 साल के काले को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 325, 354 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
पिल्लों को बचाना पड़ा भारी, मां-बेटी पर कहर बनकर बरसा शख्स
3 of 5
- फोटो : india today
बताते चलें कि हाल ही में पिल्लों को जन्म देकर उनकी मां की मौत हो गई थी। पिल्लों की हालत देखकर सोसायटी में लोग उन्हें दूध व अन्य चीजें देने लगे। लेकिन, पिल्लों का वहां रहना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा था और उन्होंने नगर निगम को शिकायत कर दी।
पिल्लों को बचाना पड़ा भारी, मां-बेटी पर कहर बनकर बरसा शख्स
4 of 5
- फोटो : india today
जब निगम अधिकारी पिल्लों को लेने वहां पहुंचे तो दोनों महिलाओं ने विरोध किया और उन्हें ले जाने से मना कर दिया। अधिकारियों के खाली हाथ लौट जाने पर महिलाओं की वहीं रहने वाले काले से कहासुनी हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि हाथापाई शुरू हुई और आरोपी ने मां और बेटी की जूते से पिटाई कर डाली।