फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर किस्मत के 'सुल्तान' निकले सलमान, जानिए कब-कब गए जेल?

Thu, 19 Jan 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान रियल जिंदगी में बेशक किस्मत के सुल्तान बनकर उभरे, पर उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। हालांकि दो साल में उन्हें दूसरी बड़ी राहत भी मिली। हिट एंड रन केस में बरी होने के बाद अब उन्हें 18 साल बाद काले हिरण की हत्या के मामले से भी बरी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
हिरणों को मारने का आरोप सलमान पर अक्तूबर 1998 में लगा था, जबक‌ि हिट एंड रन केस साल 2002 का था। इन दोनों ही मामलों में सलमान को कई बार कोर्ट के सामने पेश होना पड़ा है और जेल भी जाना पड़ा है। चिंकारा मामले में सलमान पर चार केस दर्ज हुए।
 
विज्ञापन

3 of 6
इस केस में जोधपुर की निचली अदालत ने 17 फरवरी 2006 को उन्हें पहली बार एक साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद वे बरी हुए लेकिन जोधपुर कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुना डाली। सुनवाई के दौर में सलमान को सजा भी सुनाई गई जब उन्हें साल 2006 में को 10 से 15 अप्रैल यानि 6 दिन केंद्रीय कारागृह में रहना पड़ा।

4 of 6
जेल में भी रह चुके हैं सलमान

सेशन कोर्ट द्वारा इस सजा की पुष्टि करने पर सलमान को 26 से 31 अगस्त 2007 तक जेल में रहना पड़ा था। इस दौरान वे जमानत पर बाहर आ गए, लेकिन साल 2007 में उन्हें 26 से 31 अगस्त 2007 में जेल जाना पड़ा था। जिसके बाद में दोबारा जमानत मिलने पर 31 अगस्त 2007 को जेल से बाहर निकले।
विज्ञापन

5 of 6
साल 2002 में सलमान की कार फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई थी। घटना में नूरुल्ला शेख की मौत हो गई थी। अब्दुल शेख, मुस्लिम शेख, मुन्नू खान और मोहम्मद कलीम घायल हो गए थे। ये सब बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस गंभीर मामले में भी सलमान को जेल की हवा खानी पड़ी है। वे 18 दिन तक जेल में रहे। इसके बाद वे 24 अक्टूबर 2002 को जमानत पर रिहा हुए। हिट एंड रन केस में 6 मई 2015 को मुंबई सेशंस कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई गई। हालांकि सलमान ने सजा के खिलाफ बॉम्बे हाइकोर्ट में अपील की। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान की सजा पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें