दरअसल, सोना अफ्रीकी देश घाना से मंगवाया गया था। पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है सोने का यह कारोबार केवल भारत ही नहीं बल्कि अफ्रीका तक फैला हुआ है। यह सोना जैसे ही दिल्ली पहुंचा, आरोपी इसे लेकर वहां से निकल आए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे यह जानना चाह रही है कि घाना से सोना भारत कैसे पहुंचा और यह किस व्यक्ति ने हैंडओवर किया था।
विज्ञापन
3 of 5
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे सोना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस को आरोपियों से एक बैग भी मिला है। उसमें आरोपियों कपड़े हैं। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि यह आरोपी कई दिनों से दिल्ली में थे। साथ ही यह मौका पाकर दिल्ली से आज ही निकले थे। वहीं, आरोपी पूरी होशियारी से सोना लेकर आ रहे थे। वह किसी से पकड़े न जाएं। इसलिए उन्होंने रास्ते में कोई चुंगी नहीं कटाई थी।
4 of 5
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
सोहाना पुलिस के मुताबिक अब दिल्ली एयरपोर्ट से भी संपर्क साधा जाएगा। साथ ही आरोपी जहां से सोना उठाने की बात कर रहे हैं उस इलाके की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी। साथ ही टोल प्लाजा से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अब उस रिफाइनरी के मालिक को भी बुलाने की तैयारी में है, जिसकी रिफाइनरी में सोना जा रहा था। वहीं, पंजाब पुलिस ने इस संबंध में हिमाचल पुलिस को अलर्ट भेज दिया है। टीमें जाकर उनसे पूछताछ करेंगी।
एसपी परविंदर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर गांव बाकरपुर के पास पुलिस ने क्रेटा कार को चेकिंग के लिए रोका।पुलिस ने गाड़ी में रखे सफेद बोरों में भरे सामान के बारे में पूछा तो ड्राइवर राकेश इसे कैमिकल बताते हुए बिल दिखाने लगा। हेडकांस्टेबल लखवीर सिंह ने सामान चेक करवाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। तलाशी ली तो बोरियों में सोने की 6-6 किलो की ईंटें मिली। आरोपी इससे जुड़े कागजात पेश नहीं कर पाए।