हरियाणवी डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या का आरोपी पुलिस के सामने बोलेगा और राज खोलेगा। जानिए कौन है हत्या का आरोपी?...
पढ़ें:- हर्षिता दहिया मर्डर: बहन ने खोला राज, बोलीं- इसी ने पहले रेप किया अब मर्डर
विज्ञापन
2 of 7
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हरियाणवी डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके जीजा को प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने हर्षिता को जीजा को पहले कोर्ट में पेश किया और फिर पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया है।
पढ़ें:- जानिए क्यों हुई डांसर हर्षिता की हत्या, वारदात से जुड़े 5 बड़े खुलासे
विज्ञापन
3 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
दरअसल हर्षिता की बहन ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। हर्षिता की बहन ने अपने पति दिनेश पर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
4 of 7
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हर्षिता दहिया की बहन लता ने आरोप लगाया था कि हर्षिता की हत्या उसके जीजा ने करवाई है। उसका जीजा दिनेश हर्षिता की मां की हत्या का आरोपी है। फिलहाल वो जेल में बंद है। लता ने ये भी आरोप लगाया कि जब हर्षिता कक्षा 10 में थी, उस दौरान उसका जीजा उसे स्कूल से उठा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
5 of 7
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
उसकी बहन ने आरोप लगाया कि हर्षिता अपनी मां की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी। मामले में कुछ दिनों में गवाही होती, उससे पहले ही उसने की उसकी हत्या करा दी।
विज्ञापन
6 of 7
harshita dahiya
- फोटो : facebook
हर्षिता की बहन अपने पति के खिलाफ खुद सामने आई है और पानीपत पुलिस के सामने पेश होकर अपनी जान को भी खतरा बताया है। लता के मुताबिक इससे पहले उसी ने हर्षिता के साथ दुराचार भी किया था। वह अब खुद को सजा से बचाने के लिए उनके परिवार को मौत के घाट उतारना चाहता है।