नोएडा सेक्टर-71 में एक छात्र ने मंगलवार रात स्कूटी लूटने का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
2 of 10
vivan murder in noida
- फोटो : लाल सिंह
वहीं, लहूलुहान छात्र काफी समय तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पास में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर-71 के जनता फ्लैट में मनोज कुमार दीक्षित परिवार के साथ रहते हैं। इग्नू से स्नातक की पढ़ाई कर रहा उनका बेटा वीवान दीक्षित (18) सेक्टर-70 स्थित एक रेस्टोरेंट में भी काम करता था।
विज्ञापन
3 of 10
vivan murder in noida
- फोटो : लाल सिंह
मंगलवार रात करीब 11 बजे रेस्टोरेंट से वह स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकला था। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसकी स्कूटी लूटने का प्रयास किया तो वह बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने उसके सिर पर गंभीर चोट मारकर घायल कर दिया और स्कूटी लूटकर फरार हो गए।
4 of 10
vivan murder in noida
- फोटो : लाल सिंह
इंस्पेक्टर फेज-3 अखिलेश प्रधान ने बताया कि काफी देर तक वीवान जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। परिजनों ने रेस्टोरेंट पर फोन किया तो वहां से घर के लिए निकल जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
5 of 10
vivan murder in noida
- फोटो : लाल सिंह
परिजनों ने रात करीब 12 बजे उसके गायब होने की सूचना दी। पुलिस को रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि शनि बाजार सेक्टर-71 में युवक लहूलुहान पड़ा है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों नेे उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बुधवार शाम को परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
6 of 10
vivan murder in noida
- फोटो : लाल सिंह
सीसीटीवी फुटेज से हो सकती है पहचान
पुलिस अधिकारियों की मानें तो जागृति विहार के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कुछ दूरी पर ही घटनास्थल है। पुलिस उन सभी की फुटेज खंगाल रही है और उन्हीं से कुछ सबूत मिल सकते हैं। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं जिनके स्केच जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 10
vivan murder in noida
- फोटो : लाल सिंह
दिवाली पर बुझ गया घर का चिराग
बदमाशों ने महज एक स्कूटी लूटने के लिए बेरहमी से हत्या करके दिवाली के मौके पर एक घर का चिराग बुझा दिया। वीवान चार बहनों का अकेला भाई था। कुछ माह पहले ही वह नौकरी करने लगा था। बुधवार शाम को जब उसका शव जनता फ्लैट लाया गया तो परिवार के साथ पूरी कॉलोनी के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
8 of 10
vivan murder in noida
- फोटो : लाल सिंह
हर किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि वीवान उनके बीच नहीं रहा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वीवान का व्यवहार काफी सरल था और हर किसी से बात करके चलता था। किसी के बताए गए काम को भी मना नहीं करता था। दिवाली और गोवर्धन और भैयादूज के त्यौहार से पहले इस तरह की घटना को लेकर परिजन ही नहीं पूरी कालोनी में शोक है।
9 of 10
vivan murder in noida
- फोटो : लाल सिंह
पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि रात में जब वह गुमशुदगी दर्ज कराने गए थे तो पुलिस ने जनता फ्लैट में रहने वाला देखकर मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस उसी समय उस शहर में जांच पड़ताल करती तो शायद उनका बेटा बच जाता। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का बरतने का आरोप लगाया है।
31 को परिवार को जाना था वैष्णो देवी
दिवाली के बाद परिवार ने वैष्णो देवी जाने के लिए टिकट बुक करा रखी थी और पूरे परिवार को 31 अक्तूबर को रवाना होना था। उससे पहले ही वीवान तैयारियों में जुटा हुआ था।