फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक संबंधों में आड़े आया परिवार, गुस्साई 16 साल की लड़की ने सहेली की छोटी बहन को मार डाला

Mon, 20 Nov 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
1 of 6
lesbian - फोटो : self
यूपी के मऊ जिले में रविवार को सनसनीखज मामला सामने आया है। यहां एक चार साल की मासूम को 16 साल की लड़की ने गला दबाकर मार डाला। हत्यारोपी लड़की ने सच कबूला तो सबकी आंखे खुली रह गई। मासूम की बड़ी बहन के साथ उसका अनैतिक संबध था। उनके समलैंगिक संबंधों में जब परिवार आड़े आया तो 16 साल की लड़की ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें हैरतअंगेज मामला...
विज्ञापन

2 of 6
mau - फोटो : अमर उजाला
मऊ के एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेस कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बता कि गांव निवासी वारिस हुसैन की चार साल की पुत्री इस्मत विगत 11 नवंबर को चेहल्लुम का जुलूस देखने के दौरान गायब हो गई थी। 13 नवंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 16 नवंबर को इस्मत का शव उसके पड़ोस के एक मकान से बरामद हुआ था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल में मकान मालिक के पिता-पुत्र को हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो हत्या के पीछे की वजह दो युवतियों के बीच समलैंगिक संबंध का मामला प्रकाश में आया। बाधक बने दूसरी युवती के परिवार वालों को सबक सिखाने को आरोपी युवती ने बालिका की मुंह दबाकर हत्या कर दी। रविवार को हत्या की घटना के कारणों का पर्दाफाश करते हुए मऊ एसएसपी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि मृतक इस्मत की पड़ोस में रहने वाली एक 16 वर्षीय युवती का इस्मत की बड़ी बहन से समलैंगिक संबंध था।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बीच इस्मत के परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई तो उन्होंने इस्मत की बहन को किसी रिश्तेदार के यहां भेज दिया और युवती को अपने घर आने पर पाबंदी लगा दिया। अपनी सहेली की जुदाई से परेशान हत्यारोपी युवती किसी तरह उससे संपर्क करना चाहती थी लेकिन कोई लोकेशन न मिलने से बेचैन रहने लगी। इस बीच चेहल्लुम को अपनी सहेली के घर आने की उम्मीद में वह बगल के अहाता में जाकर बैठ गई।
विज्ञापन

5 of 6
रेप - फोटो : SELF
इसी बीच मृतक इस्मत अपनी छोटी बहन के साथ आते दिखाई दी तो वह टॉफी देने के बहाने उसे अहाता में बुला लिया और अपनी सहेली के आने के बारे में पूछा। इस्मत द्वारा यह बताने पर कि अब्बा ने उसे रिश्तेदार के घर से वापस नहीं आने दिया तो गुस्से से पागल युवती ने इस्मत का मुहं दबाकर गला कस दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह अपने हाता में ताला बंद कर घर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lesbian - फोटो : twitter
चार दिन बाद शव से बदबू आने के बाद जब ताला तोड़ा गया तो उसमें बालिका शव बरामद हुआ। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाया तो शक की सुई अहाता मालिक के परिवार वालो पर ही गई। जांच के दौरान जब पुलिस ने पूछताछ किया तो पूरा मामला समलैंगिक संबंधों को लेकर उजागर हुआ। युवती ने भी पूछताछ में हत्या की बात कुबूल की। अपने पिता और भाई को पूरी तरह निर्दोष बताया। पुलिस ने हत्या में नामजद युवती समेत उसके पिता बद्री सेठ और भाई मनीष जो गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें