फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अय्याश' बाबा के आश्रम से मिला ऐसा आपत्तिजनक सामान, देखकर पुलिस भी हुई हैरान

Sun, 24 Dec 2017 09:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 'अय्याश' बाबा के आश्रम पर छापा मारा, यहां ऐसा आपत्तिजनक सामान मिला कि पुलिस भी देखकर हैरान हो गई। आश्रम में लड़कियों के यौन शोषण के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आश्रम से ढेर सारे कंडोम, अश्लील खतों से भरा सूटकेस और नशीली दवा बरामद की हैं। 

पढ़ें:- 'बाबा' वीरेंद्र देव दीक्षित के फर्रुखाबाद और कंपिल आश्रम से 41 लड़कियों को पुलिस ने निकाला
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने बताया कि बाबा वीरेंद्र कहते हैं कि वो भगवान कृष्ण है और उनकी 16000 रानियां हैं। पीड़ितो के परिवार, एनजीओ और दिल्ली महिला आयोग की मदद से इस दुष्कर्म का आरोपी के कारनामों से परदा उठ पाया है। इस बाबा पर एक या दो मामले दर्ज नहीं हैं बल्कि लगभग 11 मामले दर्ज हो चुके हैं। लड़कियों को जबरन बंधक बना कर रखना, दुष्कर्म, अश्लीलता फैलाना, लड़कियों को घरवालों से दूर रखने जैसे मामले दर्ज हो चुके हैं
विज्ञापन

3 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
स्वाति मालिवाल ने कहा है कि ये बाबा विश्लविद्यालय के नाम पर फर्जीवाड़ा है। बाबा को अरेस्ट होना चाहिए। बता दें कि देशभर में लगभग 200 आश्रम हैं। यह कानपुर, माउंट अबु, दिल्ली, फर्रूखाबाद इत्यादि जगहों पर है। राजस्थान के झुंझुनू जिले से आई एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी घर से आठ लाख रुपये लेकर भागी थी। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद जब पुलिस ने उस लड़की का नंबर ट्रैक किया तो पता चला कि वह बाबा के आश्रम में है।

4 of 6
बाबा वीरेन्द्र देव दीक्ष‌ित का अाश्रम
पुलिस ने शनिवार सुबह वीरेंद्र देव दीक्षित के सिकत्तरबाग व कंपिल स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालयों में करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। सिकत्तरबाग आश्रम में तो पुलिस पीछे का गेट तोड़कर अंदर पहुंच सकी। यहां आठ संवासिनियां मिलीं। कंपिल में 33 संवासिनियां व 14 पुरुष मिले। एसडीएम कायमगंज वृजकिशोर दुबे व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सभी संवासिनियां बालिग हैं। सभी ने स्वेच्छा से आश्रम में रुकने की बात कही तो उन्हें वापस आश्रम भेज दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के उत्तम नगर में दूसरे आश्रम की जांच में कई बातें सामने आई हैं। आश्रम से दो रजिस्टर बरामद किए हैं। इनमें कई हजार अनुयायियों का नाम व पूरा विवरण लिखा है। आश्रम में 21 महिलाएं रह रही थीं। इनकी उम्र 22 से लेकर 70 वर्ष तक है। हाईकोर्ट की कमेटी व दिल्ली महिला आयोग की टीम ने इनमें से पांच युवतियों को आश्रम से मुक्त कराने का दावा किया है। महिला आयोग का कहना है कि ये पांच युवतियां नाबालिग हैं। मेडिकल जांच में युवतियों ने खुद को बालिग बताया है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्म को मानते हैं आश्रम के अनुयायी: आश्रम के संचालकों का कहना है कि वीरेंद्र देव दीक्षित के अनुयायी एक ही भगवान ब्रह्म को मानते हैं। ब्रह्म कौन से भगवान हैं, ये अनुयायियों को ज्यादा पता नहीं है। इनका एकमात्र उद्देश्य भगवान की प्राप्ति बताया जा रहा है। इनका मानना है कि शरीर व आत्मा अलग हैं। दोनों के स्वरूप अलग-अलग हैं। शरीर को कष्ट दे सकते हैं, मगर आत्मा को कष्ट नहीं देना चाहिए। बताया जा रहा है कि ये अलग तरह का धर्म है और इसके समर्थक कट्टर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें