फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अलीगढ़ का दर्दनाक मंजर, कई मकान ध्वस्त

Fri, 08 Sep 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 5
cylinder blast - फोटो : ani
अलीगढ़ थाना बन्ना देवी के सूत मिल बीमा नगर में एक मकान में LPG सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत और 4 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे चाय बनाने के दौरान हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि मकान के आसपास मौजूद कुछ घर और शो रूम की दिवारों में दरार आ गई।





 
विज्ञापन

2 of 5
cylinder blast
 हादसे में एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं विस्फोट इतना जबरदस्त था के 500 मीटर के दायरे में आने वाले लगभग सभी मकानों के शीशे दरवाजे टूट गए कुछ मकानों के लेंटर चटक भी गए और गली में लगे इंडिया मार्केट टू हैंड पंपों की फाउंडेशन तक उखड़ गई। 

पढ़ें- अंदर से बेहद डरपोक है अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम, जानिए उसके 10 सीक्रेट 
विज्ञापन

3 of 5
cylinder blast
हालांकि विस्फोट के सही कारणों का तो अभी तक पता नहीं चला है लेकिन प्राथमिक तौर पर यह माना जा रहा है कि रात को कमरे में रखे LPG गैस के सिलेंडर से गैस लीक हुई और पूरे कमरे में भर गई सुबह जब किसी ने चाय बनाने या धूम्रपान करने के मकसद से माचिस की तीली जलाई तो पूरा कमरा एक उच्च क्षमता वाले विस्फोटक बम में तब्दील हो गया। 


 

4 of 5
cylinder blast
मौके पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा सहित जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शहर विधायक संजीव राजा पूर्व महापौर शकुंतला भारती सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए घायलों को मेडिकल कॉलेज सहित आसपास के अन्य निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन करने के बाद मुआवजा आदि देने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिलाया गया है। सूत मिल बीमा नगर में गंगा सरन अपने परिवार के साथ रहते हैं उनके दो बेटे कुंवर पाल ठेकेदार और आशु उनके साथ ही रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cylinder blast
 जब धूल-गर्द का गुबार कुछ कम हुआ तो देखा गया कि आसपास के 8-10 मकान मलबे में ढेर हो चुके थे इस दुर्घटना में गंगाराम के बेटे कुंवरपाल ठेकेदार और आशु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंगा राम की पत्नी पुष्पा देवी को पास के ही निजी नर्सिंग होम में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है हादसे के बाद लोगों ने देखा आसपास का पूरा इलाका खंडहरों में तब्दील हो चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें