फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही तीन महिलाओं पर घर में घुसकर डाला तेजाब, तस्वीरें

Thu, 30 Jun 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फलावदा (मेरठ)
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में मेरठ के बातनौर रोड स्थित मोहल्ला बंजारान में मंगलवार रात मकान में सो रही युवती और दो महिलाओं पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया। इससे दो गंभीर, जबक‌ि एक मामूली झुलस गई। तीनों को इलाज के लिए मेरठ भर्ती कराया है। पीड़ित के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सो रही तीन महिलाओं पर घर में घुसकर डाला तेजाब, तस्वीरें

2 of 5
acid attack - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला बंजारान में जरीफ पुत्र रफीक का मकान है। इसमें पूरा परिवार रहता है। जरीफ ने बताया कि वह तथा उसकी पत्नी रुखसाना पहली मंजिल पर तथा पुत्र शहजाद और उसकी पत्नी सानिया दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। जबकि उसकी पुत्री शीबा (18) तथा पुत्रवधू शिफा (26) नीचे बरामदे में सोई हुई थीं।
विज्ञापन

सो रही तीन महिलाओं पर घर में घुसकर डाला तेजाब, तस्वीरें

3 of 5
acid attack - फोटो : अमर उजाला
बीती रात करीब एक बजे चार अज्ञात व्यक्ति जान से मारने की नीयत से उसकी पुत्री और दो पुत्रवधू पर तेजाब डालकर फरार हो गए। जिससे शीबा और शिफा का चेहरा, छाती और पेट झुलस गया। पुलिस ने तीनों घायलों को पहले सीएचसी मवाना में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में शीबा और शिफा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत जरीफ ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। वहां उसे जले हुए पकडे़, सोफा तथा तेजाब की टूटी बोतल मिली।

युवती और दो महिलाओं की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

4 of 5
acid attack - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात प्रवीन रंजन भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। वहीं, थाना प्रभारी रामरतन सिंह यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि फिलहाल कुछ कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती और दो महिलाओं पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

5 of 5
acid attack - फोटो : अमर उजाला
पुत्रवधू सानिया का कहना है कि उसने शोर सुना तो वह नीचे की ओर दौड़ी। इस दौरान उसके पैर पर तेजाब गिर गया। उसने बाहरी एक युवक को सीढ़ियों के निकट बोतले लिये खड़ा देखा था। उसने ही बोतल से तेजाब गिराया है। इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें