गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न के कत्ल के बाद पुलिस की थ्योरी और कंडक्टर अशोक के कबूलनामे के बाद उभरे 5 सवालों को घटना के चश्मदीद ने एक मास्टरस्ट्रोक ने झुठला दिया।
विज्ञापन
2 of 6
pradyuman thakur
- फोटो : अमर उजाला
1. वारदात के बाद जब कंडक्टर अशोक ने अपना जुर्म कबूला तो प्रद्युम्न के माता-पिता यह मानने को तैयार नहीं थे कि कंडक्टर दोषी है। चश्मदीद सुभाष ने आज स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने पियोन जैसे एक शख्स को खून से सने कपड़े पहने से देखा था। उसकी कमीज पर आगे बहुत खून लगा था। बाद में टीवी पर देखकर उसे पता चला कि वह आरोपी कंडक्टर अशोक ही था।
विज्ञापन
3 of 6
प्रद्युमन का स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
2. प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर का कहना था कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ बहुत सारी कड़ियां हैं, जिन्हें जानबूझकर नजर अंदाज दिया गया। चश्मदीद सुभाष ने कहा कि वे रायन स्कूल में ही पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता हैं। वह अपने किसी काम से उस वक्त स्कूल आए थे और जब प्रद्युम्न के शव को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वो वहीं थे। उनका दावा है कि उन्होंने ही पुलिस रिसेप्शन पर बैठी मैडम को पुलिस का नंबर दिया था और कॉल करने को कहा था।
4 of 6
ryan school
3. तीसरा सवाल ये था कि यदि कंडक्टर अशोक ने ही हत्या की है तो उसकी शर्ट पर खून के निशान क्यो नहीं मिले? चश्मदीद सुभाष ने कहा कि उन्होंने आरोपी कंडक्टर अशोक को अपनी कमीज धोने और उतारने से मना किया था। लेकिन इसके बावजूद उसने अपनी शर्ट धो दी। इसके बाद सुभाष ने उसे बहुत डांटा भी था। तब उसने कहा था कि खून से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
4. चौथा सवाल यह है कि जब जिस जगह पर हत्या हुई थी उसे साफ क्यों करा दिया गया? क्या स्कूल प्रशासन और पुलिस ने सबूत मिटाने के लिए उस जगह को साफ करवाया गया। चश्मदीद सुभाष ने कहा कि जिस जगह वारदात हुई थी उसे साफ करने को उन्होंने मना किया था। इसके साथ ही उन्होंने बाथरूम का दरवाजा भी बंद करा दिया था। लेकिन जब बाद में उन्होंने देखा तो कॉरिडोर से खून साफ कर दिया गया था।
5. पांचवां सवाल ये है कि हत्या के बाद प्रद्युम्न की पानी की बोतल आखिर किसने और क्यों साफ कराई? चश्मदीद सुभाष के मुताबिक 'मैं उस समय स्कूल में टॉयलेट के पास रिसेप्शन पर ही खड़ा था। चपरासी खून से लथपथ प्रद्युम्न को उठाकर ला रहा था और दो-तीन क्लास टीचर रोती-रोती पीछे आ रहीं थीं। उसी दौरान ही प्रद्युम्न की पानी की बोतल से खून के निशां साफ कराए होंगे।