फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो 10 हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड से संबंधों के कारण चर्चा में रहीं

Mon, 23 May 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड की कई ह‌‌स्तियां अंडरवर्ल्ड के लोगों से संबंधों के कारण चर्चा में रही हैं। खूबसूरत हिरोइनों से लेकर बड़े-बड़े अभिनेता भी खुद को अंडरवर्ल्ड के प्रभाव से नहीं बचा पाए। जानें कौन थी वो हस्तियां जो अपराध की दुनिया के बादशाहों के संपर्क में आने की वजह से चर्चा में रहे।
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

2 of 11
1- ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड में कुछ हिट फिल्में देने के बाद ही ममता कुलकर्णी नाम ड्रग लॉर्ड विक्की गोस्वामी के सा‌‌‌थ जुड़ गया था। ममता कुलकर्णी ने कुछ समय बाद विक्की गोस्वामी से शादी कर ली और फिर बॉलीवुड से दूर हो गईं।
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

3 of 11
2- मोनिका बेदी
मीठी बोली बोलने वाला डी-कंपनी का खूंखार सरगना अबु सलेम से मोनिका बेदी का नाम जुड़ चुका है। कहते हैं अबु सलेम के खौफ के कारण ही मोनिका को कई फिल्मों में काम मिला था। काफी दिनों तक संपर्क रहने के बाद जब अबु सलेम गिरफ्तार कर लिया गया तो मोनिका बेदी ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। अबु सलेम अभी भी जेल में है।

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

4 of 11
3- मधुबाला
मधुबाला का नाम मुंबई के पहले डॉन हाजी मस्तान की वजह से सुर्खियों में आया था। कहते हैं कि हाजी मस्तान को मधुबाला बहुत पसंद थीं, तो उसने ऐसी लड़की से शादी की जो मधुबाला की ही तरह दिखती थी। और इस लड़की का नाम था सोना।
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

5 of 11
4- अनिता अयूब
ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पाकिस्तानी मॉडल अनिता अयूब का नाम दाऊद इब्राहीम के साथ जुड़़ चुका है। फिल्म निर्माता जावेद सिद्दिकी ने जब 1995 में अनिता अयूब को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था तो दाऊद के आदमियों ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

6 of 11
5- मंदाकिनी
अनिता अयूब के बाद मंदाकिनी ऐसी अभिनेत्री थीं जिनका नाम दाऊद इब्राहीम के साथ संबंधों के कारण काफी चर्चा में रहा था। कहते हैं कि मंदाकिनी का दाऊद से अंतरंग संबध था। दाऊद मंदाकिनी के बनने वाली बॉलीवुड फिल्मों में पैसा भी लगाता ‌था।
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

7 of 11
6- शाहरुख खान
स्कूपवूप के अनुसार, शाहरुख ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था कि उन्होंने छोटा शकील की जिंदगी के बारे में फिल्म बनाने के लिए कहानी सुनी थी जो बाद में नहीं बनी। शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर फिल्म आने के बाद अबु सलेम से उन्हें जान से मारने की भी धमकी मिली थी।

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

8 of 11
7- सलमान खान
बहुत से बॉलीवुड सितारों की तरह सलमान खान का संपर्क भी अंडरवर्ल्ड के लोगों से रहा है। सलमान एक तस्वीर में दाऊद इब्राहीम के साथ दिखे थे।

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

9 of 11
8-अनिल कपूर
जाने माने अभिनेता अनिल कपूर की तस्वीर भी दाऊद के साथ आ चुकी है।

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

10 of 11
9- संजय दत्त
1993 सीरियल ब्लास्ट में संजय दत्त पर भी आरोप लगे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय दत्त एक समय दाऊद और अबू सलेम के काफी करीब थे।
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो हस्तियां जो अंडरवर्ल्ड के कारण चर्चा में रहीं

11 of 11
10-सुनील दत्त
मुंबई के पहले डॉन हाजी मस्तान के सा‌‌थ संजय दत्त के पिता अभिनेता सुनील दत्त की तस्वीर भी सामने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें