फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्रामीणों ने दमोह-सागर स्टेट हाईवे किया जाम, खाद नहीं मिलने से गुस्साए हैं किसान

Sat, 08 Oct 2022 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

शनिवार को दमोह जिले के किसान डीएपी खाद न मिलने से आक्रोशित हो गए और सैकड़ों किसानों ने दमोह-सागर स्टेट
हाईवे पर तीन गुल्ली के समीप सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
1 of 3
खाद नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में एक बार फिर खाद संकट खड़ा होने लगा है। किसान खाद की एक-एक बोरी के लिए परेशान हो रहे हैं। शनिवार को दमोह जिले के किसान डीएपी खाद न मिलने से आक्रोशित हो गए और सैकड़ों किसानों ने दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर तीन गुल्ली के समीप सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।
 
विज्ञापन

2 of 3
किसानों का कहना है कि वे लगातार चक्कर लगा रहे हैं पर कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार किसान कई दिनों से खाद के लिए भटक रहे हैं, पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। अब किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों का कहना था कि विपणन संघ की गोदाम में दो-दो दिन तक वे लोग भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं और अधिकारी अगले दिन खाद देने की बात करते हैं। किसान सुबह 11 बजे हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही दमोह तहसीलदार विकास अग्रवाल और सीएसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया तब जाकर धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। जाम करीब दो घंटे चला, जिससे वाहन चालक परेशान हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तहसीलदार ने मौके पर जाकर किसानों से बात की और जाम खुलवाया। - फोटो : सोशल मीडिया
दमोह तहसीलदार विकास अग्रवाल और सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि किसानों से बात की गई है। इसके बाद खाद वितरण से जुड़े अधिकारियों से भी चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया है कि यदि खाद उपलब्ध है तो नियम अनुसार वितरित की जाए और यदि खाद नहीं है तो किसानों से स्पष्ट बताया जाए। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसान मान गए और विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। दोपहर करीब एक बजे किसानों ने अपना धरना, प्रदर्शन समाप्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें