बाघ छोटा भीम की तलाश जारी।
- फोटो : अमर उजाला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा ने बताया कि मंगलवार को बाघ पूरी तरह से स्वस्थ दिख रहा था और वह दौड़ते हुए भी नजर आया। इसका वीडियो भी जारी किया गया था, जिसमें बाघ दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। बीटीआर प्रबंधन की 80 सदस्यीय टीम बाघ की तलाश में लगी हुई है, जिसमें चार हाथी, 10 वाहन और चार रेंज का पूरा स्टाफ शामिल है। इसके अलावा, एसडीओ और डिप्टी डायरेक्टर भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं।