फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा ने 'पत्थर' क्यों उठाया: शिवराज को लिखा पत्र, उनके शब्दों में जानिए क्यों शराब दुकान में घुसकर बोतलें फोड़ी

Mon, 14 Mar 2022 12:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बताया है कि बरखेड़ी में रविवार को उन्होंने शराब दुकान में बोतलों को पत्थर क्यों मारा? आप भी पढ़िए उन्हीं के शब्दों में...
 
विज्ञापन
1 of 3
उमा भारती ने रविवार को बरखेड़ी स्थित शराब दुकान पर पत्थर फेंका था। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले कुछ समय से प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही है। इसके लिए सामाजिक आंदोलन करने की बात कह रही है। उन्होंने अपना अभियान रविवार को शुरू किया। भोपाल के भेल इलाके में बरखेड़ी में स्थित शराब दुकान में घुसकर रविवार को उन्होंने पत्थर मारा। बोतलों को फोड़ा। साथ ही प्रशासन को 7 दिन में दुकान बंद करने की चेतावनी भी दी। इसे कांग्रेस के कई नेता उमा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती बता रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा और अपनी बात को स्पष्ट करने की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 3
शराब दुकान पर पत्थर फेंकने के बाद बाहर निकलते हुए उमा भारती। - फोटो : सोशल मीडिया
उमा भारती ने लिखा कि मैं रविवार को महिलाओं के आग्रह पर भोपाल के बरखेड़ा पठानी के आजाद नगर में शराब की दुकान और अहाता देखने गई थी। वहां महिलाओं ने बताया कि यह मजदूरों की बस्ती है। यहां मंदिर है। स्कूल है। तीन साल से शराब की दुकान को बंद करने के लिए आंदोलन कर रही हैं। धरना-प्रदर्शन भी दिया है। हर बार प्रशासन ने आश्वासन दिया और धरना-प्रदर्शन खत्म करवाया। इसके बाद भी दुकान बंद नहीं हुई है। 

महिलाओं ने सुनाई आपबीती तब आया गुस्सा 
उमा भारती का कहना है कि वह इस मसले पर प्रशासन से बात करने का कहकर पलट गई थी। तब कुछ महिलाओं ने रोते हुए बताया कि शराबी लोग शराब दुकान के पीछे खड़े होकर महिला-बच्चों की तरफ खड़े होकर लघुशंका करते हैं। महिलाओं और बच्चियों को लज्जित करते हैं। इस पर मैं दुकान की ओर मुड़ी और कर्मचारियों को शराब की बोतलों से अलग होने को कहा। पूरी ताकत से एक पत्थर शराब की बोतलों पर दे मारा। निषिद्ध और वर्जित स्थानों पर शराब की दुकानें और अहाते हैं, जिन्हें तत्काल बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
उमा भारती ने रविवार को बरखेड़ी स्थित शराब दुकान पर पत्थर फेंका था। - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के सम्मान के लिए उठाया पत्थर
उमा भारती ने लिखा कि मैं एक महिला हूं। रोती हुई महिलाओं के सम्मान की रक्षा में मैंने पूरी ताकत से एक पत्थर शराब की बोतलों में मारा है क्योंकि वह नियम विरुद्ध जगहों पर थीं। वह पत्थर जो मैंने मारा है, वह प्रदेश की स्त्रियों और बच्चियों के सम्मान के लिए हुआ है। जागरूकता अभियान तो शराबियों की एवं नशेड़ियों की निजी जिंदगी बचाने के लिए होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें