विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी इस उत्सव को लेकर छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा भगवान श्री राम के भजनों पर अलौकिक प्रस्तुति दी गई, जिसके साथ ही भगवान श्री राम दरबार का पूजन अर्चन और आरती भी की गई।
विज्ञापन
1 of 2
उज्जैन में राम भजनों पर प्रस्तुति देतीं बालिकाएं।
- फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में आयोजित हो रहे श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश भर में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आ रहा है। सनातन धर्मी ही नहीं हर कोई इस उत्सव को धूमधाम से मनाने में जुटा हुआ है। आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी इस उत्सव को लेकर छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा भगवान श्री राम के भजनों पर अलौकिक प्रस्तुति दी गई, जिसके साथ ही भगवान श्री राम दरबार का पूजन अर्चन और आरती भी की गई।
राम भजनों पर दर्शक भी झूम उठे।
- फोटो : सोशल मीडिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें बुधवार शाम को उज्जैन की संस्था निनाद नृत्य अकादमी की बालिकाओं द्वारा राम भजनों व हनुमान चालीसा पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा 'गुरुजी', राम पुजारी, संस्था निदेशिका श्रीमती पलक पटवर्धन, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, आर.के. तिवारी धर्मप्रेमी जनता आदि उपस्थित थे।