फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal News: सावन की दूसरी सवारी में भक्तों का सैलाब, चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर रूप में किया नगरभ्रमण

Mon, 25 Jul 2022 05:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सावन परवान चढ़ रहा है और उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को महाकाल की सावन में दूसरी सवारी निकली, जिसमें भक्तों का सैलाब उमड़ा। 
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल ने सोमवार को नगरभ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकाली गई। चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए भगवान निकले हैं। सोमवार को सवारी में बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा। 

 
विज्ञापन

2 of 3
राजाधिराज महाकाल की दूसरी सवारी सोमवार को निकली। - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर से शाम चार बजे ठाठ-बाट के साथ सवारी शुरू हुई। सभा मंडप में कलेक्टर आशीष सिंह ने भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर व मनमहेश रूप का पूजन किया और पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नगरभ्रमण पर निकलने से पहले राजाधिराज महाकाल का पूजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, कार्तिकचौक, जगदीश मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां हरि-हर का मिलन होगा, गोपाल मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए शाम करीब सात बजे पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

चारधाम मंदिर के सामने भगदड़, एक युवक बेहोश
महाकाल के दर्शन के लिए सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी।  सुबह करीब छह बजे मंदिर की लाइन में चारधाम मंदिर के सामने भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ लोग उसमें दब गए। गुना के आरोन निवासी एक युवक दबने से बेहोश हो गया तो वहीं एक युवक घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुना के आरोन से प्रितम सिंह उम्र 45 वर्ष, गजेंद्रसिंह उम्र 50 वर्ष निवासी आरोन 14 अन्य लोगों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। चारधाम मंदिर के समीप दर्शन की लाइन में लगे थे, तभी भीड़ बढ़ने से भगदड़ की स्थिति बनी। दबने के कारण प्रितमसिंह बेहोश हो गया तथा गजेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें