बाबा महाकाल का किया गया दिव्य श्रृंगार।
- फोटो : सोशल मीडिया
भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन के चलते महाकाल धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बाबा महाकाल खुद भक्तों को दर्शन देने के लिए आम दिनों की तुलना में डेढ़ घंटे पहले जाग रहे हैं। सावन के महीने में हर श्रद्धालु को बाबा महाकाल के दर्शन सरलता से हो सके, इसलिए मंदिर ढाई बजे रात से ही खुल जा रहा है। सावन सोमवार पर मंदिर 18 घंटे के लिए खोला जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने चाक चौबंध व्यवस्था कर रखी है। दिन भर बड़ी संख्या में कांवड़िएं और शिवभक्त बाबा महाकाल का जलभिषेक करने भी पहुंच रहे हैं।