महाकाल मंदिर समिति ने डॉ. हितु मिश्रा को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
महाकाल मंदिर समिति द्वारा सम्मानित हुईं डॉ. हितु मिश्रा
कार्यक्रम के समापन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव और उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने डॉ. हितु मिश्रा को शाल, महाकाल स्मृति चिन्ह और प्रसाद देकर सम्मानित किया। उनके साथ प्रस्तुति में योगदान देने वाले सभी कलाकारों का भी गरिमामय सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ. हितु मिश्रा ने कहा कि महाकाल महालोक में प्रस्तुति देना एक अलौकिक और दिव्य अनुभव रहा। ऐसा लगा जैसे वहां गायन नहीं, आत्मा और परमात्मा का सीधा संवाद हो रहा हो।