फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal Lok: श्री महाकाल लोक लोकार्पण के लिए तैयार, तस्वीरों में देखें प्रथम चरण की सुंदरता

Tue, 11 Oct 2022 01:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Mahakal Corridor: महाकाल कॉरिडोर लोकार्पण के लिए तैयार, तस्वीरों में देखें प्रथम चरण की सुंदरता
विज्ञापन
1 of 5
महाकाल लोग का लोकार्पण 11 अक्टूबर को पीएम मोदी के हाथों होगा। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण यानि श्री महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अक्टूबर को करने के लिए उज्जैन आ रहे हैं। महाकाल लोक की खूबसूरत तस्वीरें मध्यप्रदेश शासन ने जारी की हैं, जो देशभर के लोगों का मन मोह रही हैं। आप भी देखिए नयनाभिराम तस्वीरों की एक झलक
विज्ञापन

2 of 5
नंदी द्वार की खूबसूरती - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल परिसर का विस्तार 20 हेक्टेयर में किया जा रहा है। विस्तार के बाद महाकाल मंदिर परिसर उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुना बड़ा होगा जाएगा। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर 5 हेक्टेयर में फैला है। 

विज्ञापन

3 of 5
रुद्रसागर के किनारे विकसित किया गया है महाकाल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल कॉरिडोर पौराणिक सरोवर रुद्रसागर के किनारे विकसित किया गया है। यहां भगवान शिव, देवी सती और दूसरे धार्मिक किस्सों से जुड़ी करीब 200 मूर्तियां और भित्त चित्र बनाए गए हैं। श्रद्धालु हर एक भित्ति चित्र की कथा इस पर स्कैन कर सुन सकेंगे। सप्त ऋषि, नवग्रह मंडल, त्रिपुरासुर वध, कमल ताल में विराजित शिव, 108 स्तम्भों में शिव के आनंद तांडव का अंकन, शिव स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार पर विराजित नंदी की विशाल प्रतिमाएं मौजूद हैं। महाकाल कॉरिडोर में देश का पहला नाइट गार्डन भी बनाया गया है।

4 of 5
विस्तार के बाद महाकाल पथ 70 मीटर चौड़ा हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट का काम करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके तहत पहले चरण में महाकाल पथ, रूद्र सागर का सौंदर्यीकरण, विश्राम धाम आदि काम पूरे किए जा चुके हैं। विस्तारीकरण के कामों के बीच हाल ही में महाकाल पथ श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। त्रिवेणी संग्रहालय के पास से महाकाल पथ का बड़ा द्वार बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकाल कॉरिडोर में 200 मूर्तियां बनाई गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार के बाद महाकाल मंदिर के सामने का मार्ग 70 मीटर चौड़ा हो गया है। महाकाल मंदिर चौराहे तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। विस्तारीकरण के बाद महाकाल मंदिर का क्षेत्र 2.2 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें