रुद्रसागर के किनारे विकसित किया गया है महाकाल लोक
- फोटो : सोशल मीडिया
माला के मोती की तरह हैं 108 स्तंभ
महाकाल लोक में 108 विशाल स्तंभ बनाए गए हैं। इन पर भगवान महादेव, शक्ति समेत भगवान गणेश और कार्तिकेय के चित्र उकेरे गए हैं। यह चित्र भी प्रतिमा के स्वरूप में बने हैं और इनमें शिव, शक्ति, कार्तिकेय और गणेश की लीलाओं का वर्णन है। श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में सुगमता के लिए 900 मीटर लंबा महाकाल पथ बना है। नवग्रह वाटिका (6 एवं 11 फीट), मुक्ताकाश रंगमंच (लगभग 500 व्यक्ति क्षमता का), स्वागत संकुल की दुकानें, त्रिपुरासुर वध, शिवपुराण आधारित भित्ति चित्र दीवार अपनी मनमोहक आभा बिखेर रही हैं।
ये भी देखें: तस्वीरों में देखें महाकाल लोक का भव्य रूप