फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Holi: मारवाड़ी माली समाज में रिश्तों का रंग...पति-पत्नी और देवर-भाभी ने खेली होली, देखें तस्वीरें...

Tue, 14 Mar 2023 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Holi Unique family Holi of Marwari gardener society in Ujjain
Ujjain Holi: मारवाड़ी माली समाज में रिश्तों का रंग...पति-पत्नी और देवर-भाभी ने खेली होली
 
विज्ञापन
1 of 6
मारवाड़ी माली समाज की होली - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन के पुराने शहर में शीतला सप्तमी की शाम उदूर्पुरा में होली की धमचक मची। मौका था मारवाड़ी माली समाज की अनूठी पारिवारिक होली का। समाज के सभी परिवार एकत्र हुए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मारवाड़ी समाज के लोग होली खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी, देवर-भाभी व परिवार और रिश्तेदारों ने एक दूसरे को जमकर रंगों से भिगोया। 200 साल पुराने कढ़ावों में भरे रंग से एक घंटे तक होली की धमाल हुई।
 
विज्ञापन

3 of 6
मारवाड़ी माली समाज में रिश्तों का रंग - फोटो : अमर उजाला
समाज के सचिव रमेशचंद्र सांखला ने बताया कि श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज उदूर्पुरा की 200 साल पुरानी होली समाज की धर्मशाला उदूर्पुरा पर सीतला सप्तमी के अवसर पर मनाई गई। 
 

4 of 6
पति-पत्नी और देवर-भाभी की होली - फोटो : अमर उजाला
समाज के नवदंपत्ति जिनकी शादी इसी साल हुई है, उन्होंने पहली बार एक दूसरे के साथ होली खेली। इसके अलावा समाज के बुजुर्गों ने युवा दंपत्ति के नाम की आवाज लगाई। इसके बाद उन्होंने रंग भरे कड़ाव पर आकर होली खेली।
 
विज्ञापन

5 of 6
होली खेलते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
इस होली को देखने के लिए ग्वालियर रियासत की महारानी भी आ चुकी हैं, आसपास के क्षेत्र के कई महिला पुरुष इस होली को देखने आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उज्जैन की पारंपरिक होली - फोटो : अमर उजाला
होली के बाद समाज का ध्वज चल समारोह (गेर) भी निकला। चल समारोह में शामिल समाज के वरिष्ठों का स्वागत सत्कार किया गया। गेर के बाद समाज के लोग उन घरों पर भी पहुंचे जहां एक साल में नए बच्चे का जन्म हुआ है। परिवार को नई संतान की बधाई दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें