ये रहेगा रूट
- फोटो : अमर उजाला
चौपहिया वाहनों के लिए रहेगी यह व्यवस्था
जो वाहन कर्कराज, कलोता समाज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। वहीं लालपुल टी से बाय-पास होकर इंदौर, भोपाल, देवास की ओर जाएंगे। इसी प्रकार जो वाहन हरिफाटक चौराहा के पास इम्पीरियल होटल के पीछे एवं मन्नत गार्डन की पार्किंग में पार्क होंगे, वह वाकणकर ब्रिज होते हुए दाउदखेड़ी की तरफ से बाय-पास होते हुए बाहर जाएंगे। हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग में पार्क होने वाले वाहन नीलगंगा चौराहा से शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी होते हुए नानाखेड़ा चौराहा से इंदौर, भोपाल, देवास की तरफ जा सकेंगे।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए प्लान
1- इंदौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले समस्त दो-पहिया वाहन कलोता समाज पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।
2- बडनगर, आगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दो-पहिया वाहनों को शंकराचार्य चौराहा पर गुरुद्वारा (प्रस्तावित अस्पताल) की भूमि में पार्क कराया जाएगा।
यह रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान
1- इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से देवास बाय-पास होकर मारुति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप से श्री सिंथेटेक्सि होते हुए नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
2- मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटेक्सि से सैफी, मारुति शोरूम से देवास रोड एवं नरवर बाईपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए भेजा जाएगा।
3- बडनगर, नागदा एवं आगर की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहनपुरा ब्रिज, माता साडू की बावड़ी, चौपाल सागर होते हुए देवास रोड एवं इंदौर रोड तरफ जा सकेंगे।