बाबा महाकाल हैं अवंतिकापुरी के राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन में रात नहीं गुजारेंगे पीएम मोदी
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार उज्जैन के राजा बाबा महाकाल है। ऐसा कहा जाता है कि किसी उच्च पद पर बैठा व्यक्ति या नगर सेठ यदि उज्जैन में रात्रि विश्राम करता है तो वह अपने उच्च पद से हाथ धो बैठता है। यदि वजह है कि प्रदेश के सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया तक उज्जैन में रात गुजारने से कतराते हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त देश के सबसे उच्च पद पर आसीन हैं लिहाजा वह भी उज्जैन में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे और लोकार्पण के बाद उज्जैन से इंदौर होते हुए रात में दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़े: Shri Mahakal Lok: महाकाल लोक में शिव लीला दर्शा रहीं प्रतिमाएं, सबसे पहले यहां देखें
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में राजपरिवार से जुड़े लोग रात नहीं गुजारते। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य, ग्वालियर के सिंधिया घराने से ताल्लुक रखते हैं। उज्जैन पहले सिंधिया रियासत में शामिल था। सिंधिया राजपरिवार का कोई भी सदस्य कभी उज्जैन में रात को नहीं ठहरता। सिंधिया राजपरिवार का एक पैलेस भी उज्जैन की सीमा के बाहर बना है। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह राघौगढ़ राजघराने से आते हैं। वह भी कभी उज्जैन में रात नहीं रुकते।