मध्यप्रदेश के उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान व्यवस्था संभाल रहे बाउंसर और पुलिस आरक्षक ही आपस में भिड़ गए। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
1 of 2
पंडित मिश्रा की कथा के दौरान भिड़े आरक्षक और बाउंसर।
- फोटो : अमर उजाला
जिनके कंधों पर सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में आए भक्तों को व्यवस्था देना है, वही पांडाल में एक-दूसरे से विवाद करते नजर आए। यह विवाद सिर्फ मुंह-जुबानी नहीं बल्कि लात-घूंसो तक पहुंच गया। अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो गया है।
उज्जैन में कथा के दौरान भिड़ी पुलिस और बाउंसर।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कथा पंडाल मुरलीपुरा क्षेत्र से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ। इसमें पंडित प्रदीप मिश्रा की महिला बाउंसर और एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद क्यों हुआ, यह तो पता नहीं चल सका लेकिन पांडाल से शुरू हुई लड़ाई देखते ही देखते सड़क पर आ गई। दोनों ही महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। जानकारी लगते ही अनय बाउंसर और कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और विवाद को शांत कराया। जैसे-तैसे दोनों महिलाओं को अलग कराया। यह मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा है। किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। हालांकि, इस घटना का वीडियो जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।