फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल के दरबार में सुबह नितिन गडकरी की पत्नी ने किए दर्शन तो शाम को पहुंचीं सीएम मोहन यादव की पत्नी

Sun, 04 Feb 2024 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

रविवार के दिन भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन अभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन
1 of 2
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी बाबा महाकाल के मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। जो कि बाबा महाकाल का दर्शन व पूजा दर्शन करने के बाद उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। रविवार के दिन भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन अभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी बाबा महाकाल के मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। जिन्होंने बाबा महाकाल के चांदी द्वार से दर्शन किए। माथा टेका और नंदी हॉल मे बैठकर बाबा महाकाल की आरती में शामिल हुईं। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं घनश्याम गुरु और पं. आशीष गुरु द्वारा पूजा अर्चन करवाया गया। मंदिर समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री की पत्नी का स्वागत सम्मान भी किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव, नगर पालिक निगम उज्जैन अध्यक्ष कलावती यादव ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन पुजारी राजेश शर्मा द्वारा करवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें