पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन पूजन किए। चुनाव में जीत की प्रार्थना की। इसके बाद आमसभा को संबोधित किया। कहा कि शिवराज सिर्फ घोषणा करते हैं। क्या केवल घोषणाओं से प्रदेश चलता है।
विज्ञापन
1 of 6
भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे कमल नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही भगवान महाकाल की शरण में हैं। कुछ दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन आकर महाकाल दर्शन करने गए थे तो मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ उज्जैन पहुंचे। हैलीपेड से सीधे महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार सहित अन्य नेता भी थे।
विज्ञापन
2 of 6
महाकाल से प्रार्थना करते कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल नगरीय निकाय चुनाव भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का विषय बने हुए हैं। दोनों ही दल पूरी ताकत से चुनाव में डटे हैं। राजनीतिक चालें तो चल ही रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा आस भगवान महाकाल से है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल के दर्शन-पूजन कर भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के चुनावी प्रचार की शुरुआत की तो मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए।
महाकाल दर्शन के बाद शहर के गणमान्य जनों से चर्चा की। इसके बाद कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार और शहर के 54 वार्डो के पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आम सभा को संबोधित किया। आम सभा के बाद नाथ ने प्रेस से चर्चा की। कमलनाथ के आगमन से कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
3 of 6
मंच पर पहुंचकर कमलनाथ ने किया जनता का अभिवादन
- फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल दर्शन के बाद कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित किया। शिप्रा का पानी हाथ मे लेकर महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने शिप्रा शुद्धिकरण का संकल्प लिया। इस दौरान जब कमलनाथ का स्वागत करने के लिए नेता मंच पर चढ़े तो कमलनाथ चिढ़ गए। उन्होंने स्वागत करने मंच पर चढ़ी महिला नेत्रियों को नीचे उतारा। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक पारस जैन को चुनौती देकर कहा कि विकास के मुद्दे पर मेरे साथ 54 वार्डों में घूम लें। अगर अगर भाजपा के नगर निगम के बोर्ड ने काम किया तो पूर्व महापौर का फोटो क्यों नहीं है चुनाव प्रचार में।
4 of 6
सभा में कमलनाथ को सुनने पहुंचे लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि महेश उनकी पसंद इसलिए मैंने चुना औऱ टिकट दिया, क्योंकि वो नेता कम समाजसेवक ज्यादा है। उज्जैन की हालत देखकर तरस आता है। भाजपा को चुनाव और सिंहस्थ में ही उज्जैन याद आता है, क्योंकि सिंहस्थ में भ्रष्टाचार का मौका मिलता है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज ने दिया क्या मध्यप्रदेश को। घर-घर दारू दी। महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया, बलात्कार दिया। सबसे ज्यादा महिला अत्याचार मध्यप्रदेश में। केवल घोषणाएं करते हैं शिवराज। क्या घोषणाएं से प्रदेश चलता है। मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उज्जैन को विकसित नहीं होने दिया।
विज्ञापन
5 of 6
मीडिया से चर्चा करते कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कहा कि हिन्दूवादी बाते करने वाली पार्टी ने ही किया महाकाल का व्यवसायीकरण। दर्शन करने के 100 रुपये, गर्भगृह में दर्शन के 1000 रुपये, भस्मार्ती के भी शुल्क। ये कैसी हिन्दूवादी पार्टी जो महाकाल के दर्शन भी पैसे लेकर करवा रही है। महाकाल तो सभी के हैं। वहां कैसा भेदभाव। कांग्रेस का बोर्ड बनने पर जनता को नगर निगम नहीं बल्कि खुद नगर निगम चलकर आपके घर आएगी।
सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ ने कहा कि अगले 15 माह बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सीएम शिवराज सिंह को अच्छा एक्टर बताकर उन्हें राजनीति छोड़कर मुम्बई जाने की हिदायत भी दी। कमलनाथ ने कहा कि उज्जैन का विकास करना है, तो कांग्रेस को जिताना होगा। शिप्रा शुद्धिकरण की बात दोहराते हुए उन्होंने निकाय चुनाव में जीत के बाद शहर के विकास की बात कही। कहा कि कहा कि शिवराज ने बीते 15 साल में 20 हजार घोषणाएं की, सब झूठी हैं। कमलनाथ ने उज्जैन के विकास के लिए, प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए अपील की। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचार के लिए सिर्फ कुम्भ में उज्जैन की याद आती है। स्मार्ट सिटी को भ्रष्टाचार का माध्यम बना लिया है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में आज महिला अत्याचार, दुष्कर्म, बेरोजगारी में नंबर 1 पर है। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। कृषि क्षेत्र में खाद्य बीज के लिए भटक रहा है। सीएम शिवराज सिंह को सलाह दी कि हमें टेलीविजन की राजनीति नहीं करनी है, बल्कि विजन की राजनीति चाहिए। कमलनाथ ने सीएम को अच्छा एक्टर बताते हुए कहा कि उन्हें मुंबई जाकर एक्टिंग करनी चाहिए। मैं उनका मुकाबला नौटंकी में नहीं कर सकता।