गौशाला
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन जिले में हैं कुल 81 गौशाला
मध्यप्रदेश को संवर्धन बोर्ड की वेबसाइट देखने पर पता चलता है कि उज्जैन जिले में कुल 81 गौशालाओं का संचालन हो रहा है, जिसमें से उज्जैन में 20, खाचरोद में 11, घटिया में आठ, तराना में 12, बड़नगर में 12 और महिदपुर में कुल 13 गोशाला का संचालन किया जा रहा है। वैसे तो इन सभी गौशालाओं की कुल संख्या 76 है, लेकिन वेबसाइट में इसे 81 बताया जा रहा है।
गौशाला के जिम्मेदारों से मांगा लिखित में जवाब
पशु चिकित्सा विभाग के भूपेंद्र पाटीदार और विक्रम खराड़ी ने बताया कि नौ जनवरी को पशु चिकित्सालय खाचरोद की समिति द्वारा की गई जांच में गौशाला में 530 गोवंश मिले थे। इस रिपोर्ट के बाद राजस्व विभाग को पशु चिकित्सा विभाग द्वारा फिर गौशाला पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया, जिसमें गोवंश की संख्या कुल इतनी ही पाई गई है। उन्होंने बताया कि अब तक गौशाला के जिम्मेदारों ने 1028 गोवंश बताकर ही अनुदान प्राप्त किया है, लेकिन अब 498 गोवंश आखिर कहां गायब हो गए, इस बारे में गौशाला के जिम्मेदारों से लिखित में जवाब मांगा गया है।
नंदराज गौशाला से 498 गायब तो जिले का हाल क्या होगा
बगलामुखी शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने इस पूरे मामले पर आक्रोश जताते हुए कहा कि खाचरोद की श्री नंदराज गौशाला में ही 498 गोवंश गायब हैं तो फिर ऐसे में स्वतः ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उज्जैन जिले की 81 गौशालाओं में आखिर क्या हो रहा होगा। सरकार भले ही गोवंश के लिए अनुदान दे रही हो, लेकिन कुछ लोग अनुदान मिलने के बावजूद भी गोसेवा नहीं कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे पूरे जिले की गौशालाओं की निष्पक्ष जांच करवाए।