प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा जिले में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव में वर्चुअली उज्जैन में स्थापित होने वाली खाद्य प्रसंस्करण इकाई का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में 324 करोड़ रुपये की लागत से विक्रम उद्योगपुरी में मेसर्स महाशियन दी हट्टी प्राइवेट लिमिटेड (एमडीएच) की मसाला उत्पादन इकाई की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर एमपीआईडीसी द्वारा स्थानीय कार्यक्रम इंदौर रोड स्थित रूद्राक्ष होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी और संजय अग्रवाल शामिल हुए।