फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Sawari Ujjain: धूमधाम से निकाली गई भगवान महाकालेश्वर की पहली सवारी, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Nov 2023 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Mahakal Sawari Ujjain: धूमधाम से निकाली गई भगवान महाकालेश्वर की पहली सवारी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 8
महाकालेश्वर की पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक माह में पहली सवारी 20 नवंबर सोमवार शाम चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकाली गई। 
विज्ञापन

2 of 8
भगवान महाकालेश्वर की पहली सवारी - फोटो : अमर उजाला
सवारी निकलने के पूर्व सोमवार शाम चार बजे महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री मनमहेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पूजन शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
पूजन-अर्चन के दौरान मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी और सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सवारी जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, पालकी में विराजित भगवान को पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई।

4 of 8
घाट पर मौजूद हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री मनमहेश अपनी प्रजा का हाल जानने भ्रमण पर निकले। कार्तिक माह की प्रथम सवारी विधिवत पूजन-अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी होते हुए रामघाट क्षिप्रा तट पहुंची। जहां पर भगवान श्री मनमहेश का मां क्षिप्रा के जल से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
दर्शन करने के लिए उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री मनमहेश अपनी प्रजा का हाल जानने भ्रमण पर निकले। कार्तिक माह की प्रथम सवारी विधिवत पूजन-अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी होते हुए रामघाट क्षिप्रा तट पहुंची। जहां पर भगवान श्री मनमहेश का मां क्षिप्रा के जल से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
सवारी के साथ मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
पूजन अभिषेक के पश्चात सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिेक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

7 of 8
धूमधाम से निकाली गई भगवान महाकालेश्वर की पहली सवारी - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री मनमहेश की सवारी के आगे-आगे तोपची कड़ाबीन के माध्यम से राजाधिराज के आगमन की सूचना देते हुए चल रहे थे। सवारी में मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित, पुलिस बैंड, घुडसवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान, भजन मंडलियां व धर्म परायण जनता भगवान श्री महाकालेश्वर का गुणगान करते चल रहे थे।
विज्ञापन

8 of 8
सवारी के दौरान मौजूद कलाकार - फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक एवं अगहन (मार्ग शीर्ष) माह में निकलने वाली सवारियां क्रमशः कार्तिक माह की द्वितीय सवारी 27 नवम्बर को निकाली जाएगी। वैकुंठ चतुर्दशी शनिवार 25 नवंबर 2023 को रात 11 बजे हरिहर मिलन की सवारी निकाली जाएगी। जो श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकल कर गोपाल मंदिर जाएगी व पूजन पश्चात दोबारा महाकालेश्वर मंदिर वापस आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें