फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: कभी न देखी होगी ऐसी भक्ति… महाकाल की प्रहरी ‘मैसी’ सोमवार को छोड़ देती है अन्न, रखती है व्रत

Thu, 07 Aug 2025 02:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार


उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में तैनात मादा डॉग ऑफिसर ‘मैसी’ अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अनोखी आस्था का परिचय भी दे रही है। श्रावण और भादौ महीने के हर सोमवार को वह अन्न नहीं खाती और केवल दूध पीती है। 
विज्ञापन
1 of 3
स्नाइपर डॉग ‘मैसी’ ने जीता दिल - फोटो : अमर उजाला
महाकाल मंदिर परिसर में जहां भक्तगण भक्ति में लीन रहते हैं, वहीं एक मादा डॉग ऑफिसर ‘मैसी’ भी आस्था की मिसाल बन चुकी है। ड्यूटी पर तैनात इस स्निफर डॉग की भक्ति ने पुलिसकर्मियों तक को हैरान कर दिया है। श्रावण और भादौ महीने के प्रत्येक सोमवार को यह मादा डॉग अन्न का सेवन नहीं करती और केवल दूध पीती है। महाकाल मंदिर में श्रावण और भादौ माह के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वॉड भी तैनात रहता है। इसी स्क्वॉड की सदस्य ‘मैसी’ नामक मादा डॉग न सिर्फ सुरक्षा का दायित्व निभा रही है, बल्कि अपनी अनोखी भक्ति से श्रद्धालुओं का ध्यान भी खींच रही है।
विज्ञापन

2 of 3
महाकाल की स्नाइपर डॉग 'मैसी' बनी मिसाल - फोटो : अमर उजाला

मैसी महाकाल लोक और मंदिर परिसर में प्रतिदिन ड्यूटी पर रहती है। आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध वस्तुओं की जांच उसकी जिम्मेदारी है। लेकिन सोमवार को वह न कुछ खाती है और न ही किसी चीज की मांग करती है। वह केवल दूध का सेवन करती है। यह सिलसिला लगातार दो वर्षों से जारी है। आरआई रणजीत सिंह के अनुसार, मैसी एक प्रशिक्षित स्निफर डॉग है और वर्तमान में आरक्षक पद पर कार्यरत है। वह वीवीआईपी ड्यूटी, डीएसबी टीम और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहती है। उसकी ड्यूटी में गाड़ियों की जांच और महाकाल लोक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की निगरानी शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
श्रावण-भादौ के सोमवार को ‘मैसी’ भी रखती है व्रत - फोटो : अमर उजाला
मैसी के साथ ड्यूटी पर रहने वाले पुलिसकर्मी विनोद मीणा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद सोमवार को उसकी तबीयत खराब होती है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हो गया कि श्रावण-भादौ के सोमवार को वह स्वेच्छा से अन्न ग्रहण नहीं करती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें