उज्जैन दौरे पर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
- फोटो : Amar Ujala
उज्जैन कोठी रोड पर आयोजित आनंद उत्सव राहगीरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को देखकर लोगों में उत्साह रहा। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित दिखे। लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा है और परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं तो इससे बड़ा कोई सुख नहीं है। हमें अपने स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंच से जनता से आह्वान किया कि बच्चे और परिवार के युवा साथी इस राहगीरी में भाग लें और इसका प्रतिदिन अनुसरण करें। जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और निरोगी काया सबसे बड़ा सुख है।