भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भाजपा सांसद गौतम गंभीर बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।
इस दौरान गौतम गंभीर नंदी हॉल में ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भी नजर आए।