फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: बिजली कंपनी की वर्कशॉप में लगी आग, लपटों के कारण उठा धुआं फैला कई किमी तक

Wed, 23 Feb 2022 09:04 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में बिजली कंपनी की वर्कशॉप में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटों का धुआं करीब पांच किमी दूर तक देखा गया। बताया गया कि वर्कशॉप में रखे ट्रांसफॉर्मर व ऑइल के कारण आग  तेज हुई। कारणों का पता नहीं चला। 
विज्ञापन
1 of 5
इस तरह आग की लपटों में घिर गई वर्कशॉप - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के ज्योति नगर स्थित विद्युत वितरण कंपनी की वर्कशॉप में बुधवार शाम को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। 
विज्ञापन

2 of 5
आग लगने के बाद इस तरह उठा धुआं - फोटो : सोशल मीडिया
आग का धुआं आकाश में करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखा। करीब दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
 
विज्ञापन

3 of 5
धुएं के कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था - फोटो : सोशल मीडिया
आग लगने के बाद जमा ऑइल के कारण थोड़ी ही देर में पूरी वर्कशॉप लपटों से घिर गया और आग तेज हो गई।  ऑइल के जलने से ही काला धुआं निकला जो दूर तक देखा गया। 

4 of 5
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को ज्योति नगर स्थित विविकं वर्कशॉप में अचानक चिंगारी उठी। कुछ ही देर में आग का रूप ले लिया और लपटें उठने लगी। कई किलोमीटर दूर तक आग का धुआं देखा गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब दो से तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि वर्कशॉप में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। इनमें बड़ी मात्रा में ऑइल भी था। आग लगने के बाद जमा ऑइल के कारण थोड़ी ही देर में पूरी वर्कशॉप लपटों से घिर गया और आग तेज हो गई।  ऑइल के जलने से ही काला धुआं निकला जो दूर तक देखा गया। घटनास्थल पर भीड़ भी लग गई और अफरा-तफरी के हालात बने। पुलिस ने लोगों को हटाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका और न ही नुकसानी की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई - फोटो : सोशल मीडिया
घटनास्थल पर भीड़ भी लग गई और अफरा-तफरी के हालात बने। पुलिस ने लोगों को हटाया। जाम के हालात बन गए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें