फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa: अजय देवगन की भोला के 'हिटलर' की कहानी, MP के सतना से मायानगरी तक का सफर

Fri, 07 Apr 2023 02:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जैसे छोटे शहर से आकर अमित पांडेय ने मायानगरी में पहचान बनाई है। अजय देवगन की फिल्म भोला में उनकी निभाई हिटलर की भूमिका चर्चा में है। 
 
विज्ञापन
1 of 3
अजय देवगन की फिल्म भोला में हिटलर की भूमिका निभाने वाले सतना के अमित पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। मेहनत, लगन और मंजिल छू लेने का जज्बा किसी भी इंसान को सफलता के शिखर पर पहुंचा सकता है। सतना के अमित पांडेय की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हाल ही में आई अजय देवगन की फिल्म भोला में हिटलर की भूमिका को लेकर अमित पांडेय चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 

सतना के धवारी निवासी राजेंद्र पांडेय के बेटे अमित ने काफी कम समय में सफलता हासिल की है। वर्ष 2014 में ग्वालियर में पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान एपिक चैनल के लिए छोटे-छोटे शूट से उनकी अभिनय की यात्रा शुरू हुई। आठ साल तक छोटा-मोटा काम चलता रहा। फिर पता चला कि अजय देवगन एक फिल्म बना रहे हैं। इसमें हिटलर की भूमिका निभाने के लिए लोगों की तलाश हो रही है। करीब 600 लोगों ने ऑडिशन दिया था। अमित का अभिनय प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को अच्छा लगा और उन्हें यह चांस मिला। अजय देवगन की यह फिल्म हाल ही में 30 मार्च को रिलीज हुई है और अमित के काम की आलोचक भी तारीफ कर रहे हैं।  


विज्ञापन

2 of 3
भोला में हिटलर की भूमिका निभाने वाले अमित पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
टीवी सीरियल में भी किया रोल
अमित ने ग्वालियर में छोटे-छोटे वीडियो शूट कर इस क्षेत्र में यात्रा शुरू की। मुंबई पहुंचने पर 2014 में वेब सीरीज 'ये है ऑफिसपुर' में भी काम किया। फिर 2017 में दूरदर्शन पर प्रसारित टीवी सीरियल कलेक्टर बहू में भी नजर आए। एक महानायक बीआर अंबेडकर, काशी बाई-बाजीराव दोनों सीरियल में अमित प्रमुख किरदारों में दिखे।  


विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
फिल्म भोला में सतना के अमित पांडेय ने हिटलर की भूमिका निभाई है। - फोटो : अमर उजाला
परिवार का हमेशा सहयोग मिला
धवारी के रहने वाले अमित के पिता राजेंद्र पांडेय प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं जबकि मां आशा पांडेय गृहिणी। 30 वर्षीय अमित ने 12वीं तक की पढ़ाई सतना में की। इसके बाद ग्वालियर में बीटेक की पढ़ाई की। चार साल वहां रहे और जमकर पढ़ाई की। तब तक यह समझ आ गया था कि इंजीनियरिंग उनका ख्वाब नहीं है। उन्होंने अपने मन की मानी और अदाकारी को ही करियर चुना। अमित कहते हैं कि परिवार का सहयोग उन्हें हमेशा मिलता रहा है। उनके फैसलों को परिवार ने सपोर्ट किया। इसकी बदौलत ही आज वे इस मुकाम पर हैं और भविष्य को संवार रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें