हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह को आखिरकार गुरूवार को लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरिबाला सिंह के बेटे अधिवक्ता समर्थ सिंह पत्नी त्विषा शर्मा केस में दहेज हत्या के मामले में पहले से ही 29 मई तक सीबीआई की रिमांड पर हैं। बुधवार देर रात जबलपुर उच्च न्यायालय ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिन बिंदुओं के आधार पर गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई है, उन्हीं बिंदुओं के आधार पर सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं किन बिंदुओं को लेकर अपराधियों को फैसल सुनाने वाली 36 साल तक न्यायिक सेवा की अधिकारी रहीं गिरिबाला सिंह गिरफ्तार हुई हैं।
त्विषा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान व दहेज की मांग
त्विषा शर्मा की दोबारा दिल्ली एम्स की टीम द्वारा किए गए पीएम की रिपोर्ट अभी सीबीआई को नहीं मिली है, लेकिन भोपाल एम्स के डॉक्टरों द्वारा 13 मई की सुबह किए गए पीएम रिपोर्ट में आधा दर्जन स्थानों पर चोट के निशान त्विषा शर्मा के शरीर पर मिले थे। त्विषा के सिर में क्लॉटिंग, शरीर में कई स्थानों पर मारपीट के निशान, गले में दो निशान, संघर्ष के निशान मिलने के कारण गिरिबाला सिंह भी शक के दायरे में आईं हैं। दहेज मांगने का आरोप भी गिरिबाला सिंह पर हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बहू को सात लाख दिए हैं, जिसे उच्च न्यायालय ने कहा कि बहू को राशि देने का यह मतलब नहीं होता कि दहेज की मांग नहीं की गई है। परिजनों ने दहेज की मांग के साथ त्विषा शर्मा के म्युचुअल फंड के 20 लाख भी समर्थ द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें-
किस आधार पर हाई कोर्ट ने त्विषा की सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत खारिज की? पांच कारण