फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: भाजपा का सदस्य बनाने का ऐसा जोश, नेटवर्क नहीं मिला तो पेड़ पर चढ़कर बना रहे मेंबर, फोटो हो रही वायरल

Sun, 29 Sep 2024 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले की कुसमी तहसील अंतर्गत कुसमी व पोड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नेटवर्क ना होने वाले गांवों में ऊंचे स्थान पर जाकर नेटवर्क को तलाशने और फिर लोगों को सदस्य बनाने की नई जुगत बनाई।
विज्ञापन
1 of 2
सीधी में भाजपा का सदस्य बनाने के लिए पेड़ पर चढ़कर नेटवर्क तलाशे गए। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में अजब-गजब घटनाएं होती रहती हैं ऐसा ही एक मामला निकलकर सामने आया है। एक वायरल फोटो में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पेड़ पर चढ़कर सदस्यता अभियान में भाग लेते नजर आए। दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत का है, जहां करीब 15 से 20 गांव आज भी ऐसे हैं जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं आता। ये सभी गांव आदिवासी बाहुल्य भी हैं।

एमपी में भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण जोर-शोर से चला। जहां संगठन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य ज्यादा दिया है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किए गए। मैदानी स्तर पर कार्यकर्ता अपनी ओर से अनोखे प्रयास किए। कुसमी तहसील अंतर्गत कुसमी व पोड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नेटवर्क ना होने वाले गांवों में ऊंचे स्थान पर जाकर नेटवर्क को तलाशने और फिर लोगों को सदस्य बनाने की नई जुगत बनाई। सभी कार्यकर्ता गांवों में हर ऊंचे से ऊंचे स्थान पर जाकर ही सदस्यता अभियान में अपना टारगेट को पूरा किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीधी में भाजपा का सदस्य बनाने के लिए पेड़ पर चढ़कर नेटवर्क तलाशे गए। - फोटो : सोशल मीडिया
जो फोटो सामने आई है, वो भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की है। प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने बताया कि सीधी जिले के जनपद कुसमी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुसमी तहसील के मंडल दोनों के 15-15 गांवों में कई ऐसे गांव हैं जिनमें नेटवर्क नहीं है। ऐसे में नेटवर्क को तलाशने के लिए पेड़ पर चढ़कर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के प्रकिया को पूरा किया।

जब इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह से बात की गई तब उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। इसकी वजह से वह अपना लक्ष्य पाने के लिए कोई नई तरकीब भी लगा सकते हैं और भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने में जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें