फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: मॉरिसान स्कूल के पास घायल मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने किया चक्कजाम

Thu, 22 Aug 2024 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी में एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी है। युवक एक दिन पहले घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिता था। उसके हाथ-पैर तोड़कर उसे फेंका गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजन गुस्से में हैं। 
विज्ञापन
1 of 2
सीधी में चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश करते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
सीधी जिले के मॉरिसान पब्लिक स्कूल के पास बुधवार को एक युवक आशीष मौर्य घायल अवस्था में पड़ा मिला था। इसके दोनों हाथ-दोनों पैर तोड़ दिए गए थे। युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था, लेकिन गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

मौत की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनों ने रीवा-सीधी सड़क मार्ग को जाम में तब्दील कर दिया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं तो सैकड़ों लोग एकाएक मौके पर एकत्रित हो गए। उनकी मांग है कि जिसने यह हरकत की है उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उसके घर में बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीधी में युवक की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। जहां स्थिति को संभालने की और परिजनों को समझाइए देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन परिजन अभी मानने को तैयार नहीं हैं। हालांकि अभी मृतक का पोस्टमार्टम रीवा में नहीं हुआ है और उसकी बॉडी को लेकर अभी सीधी नहीं लाया जा सका है।

मृतक आशीष मौर्य के पिता नंदू मौर्य ने बताया कि मेरे बेटे की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की गई है। मेरे बेटे के दोनों हाथ तोड़ दिए गए हैं, लाठी और डंडे से पीट-पीट कर दोनों पैर की कटोरिया तोड़ दी गई हैं, पंजे तोड़ दिए गए हैं। मरणासन्न अवस्था में उसे मॉरिसन पब्लिक स्कूल के पास बुधवार की सुबह 4 बजे फेंक दिया गया था। जहां लोगों को सुबह जानकारी लगी तो उन्होंने हमें सूचना दी और हम जिला अस्पताल ले गए जहां से रीवा के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें