फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: बंद का मिलाजुला असर, ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने निकाली रैली, जबरदस्ती दुकानें कराई गईं बंद

Sat, 21 May 2022 02:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण पर आज ओबीसी महासभा व अन्य संघों द्वारा बंद रखा गया। इस दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने शिवपुरी के बाजारों में उतरकर यहां पर जबरदस्ती दुकानें बंद कराईं, इससे स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश देखा गया।
 
विज्ञापन
1 of 3
ओबीसी महासभा एवं अन्य संघ से जुड़े हुए पदाधिकारियों ने रैली निकाली और विरोध स्वरूप नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण पर आज ओबीसी महासभा व अन्य संघों द्वारा बंद रखा गया। इस दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने शिवपुरी के बाजारों में उतरकर यहां पर जबरदस्ती दुकानें बंद कराईं, इससे स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश देखा गया।
 
विज्ञापन

2 of 3
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हमारी जितनी संख्या है उस हिसाब से राज्य में आरक्षण चाहिए, लेकिन इससे हमें इससे वंचित किया जा रहा। - फोटो : अमर उजाला
ओबीसी महासभा के द्वारा बुलाए गए इस बंद का यहां मिलाजुला असर रहा। बाजार में स्थानीय दुकानदारों को बंद की कोई सूचना नहीं थी, इसलिए उन्होंने दुकानें खोल लीं। बाद में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाजार में दुकानें बंद कराने के लिए उतर गए। कई दुकानदारों से जबरदस्ती भी की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पदाधिकारियों ने रैली निकाली। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। - फोटो : अमर उजाला
ओबीसी महासभा एवं अन्य संघ से जुड़े हुए पदाधिकारियों ने रैली निकाली और विरोध स्वरूप नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक इंतजाम किए गए थे। ओबीसी महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में जो आरक्षण मिलना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा है। हमारी जितनी संख्या है उस हिसाब से राज्य में आरक्षण चाहिए, लेकिन इससे हमें इससे वंचित किया जा रहा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें