फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: यशोधरा राजे सिंधिया के पुलिस पायलेटिंग वाहन की टक्कर से एक की मौत, तीन पुलिसवाले भी घायल

Mon, 01 Aug 2022 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Madhya Pradesh: यशोधरा राजे सिंधिया के पुलिस पायलेटिंग वाहन की टक्कर से एक की मौत, तीन पुलिसवाले भी घायल
विज्ञापन
1 of 3
पुलिस वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के काफिले में शामिल पुलिस पायलेटिंग वाहन अनियंत्रित हो गया। इससे एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 3
हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार घटना शिवपुरी जिले के करैरा से करीब 15 किमी पहले कालीपहाड़ी क्षेत्र के पास फोरलेन पर हुई है। यशोधराराजे सिंधिया झांसी से शिवपुरी प्रवास पर आ रही थीं, तभी हादसा हुआ है। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में खेल मंत्री भी फंसी रहीं। आधे घंटे तक कुर्सी डालकर वहीं बैठी रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
आधे घंटे तक कुर्सी डालकर वहीं बैठी रहीं। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस पायलेटिंग वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हुआ था। इसकी चपेट में आने से एक अधेड़ राहगीर की मौत हो गई है। उसकी पहचान हरगोविंद परिहार निवासी कम्हरौआ के रूप में हुई है। हादसे में सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें