फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बना हैवान: ढाई साल के बच्चे को निर्दयी पिता ने मर जाने तक पीटा, मां को कमरे में बंद किया ताकि बचा न सके

Thu, 06 Oct 2022 11:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शराब के नशे में एक सौतेले पिता ने महज ढाई साल के बच्चे को बुरी तरह पीटा, फिर उसे रातभर एक बक्से में बंद कर दिया। अगली दोपहर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तब कहीं बच्चे को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया पर बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
1 of 3
इस घर में आरोपी लखन ने की थी हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक सौतेले पिता ने महज ढाई साल के बच्चे को बुरी तरह पीटा, फिर उसे रातभर एक बक्से में बंद कर दिया। अगली दोपहर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तब कहीं बच्चे को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया पर बच्चे की मौत हो चुकी थी। फिलहाल आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनीयर का है। बताया गया कि यहां रहने वाले लखन कुचमुदिया ने रानी नामक महिला से डेढ़ माह पहले ही दूसरी शादी की थी। जिसका ढाई साल का बेटा जस्सी था। रानी अपने पहले पति की प्रताड़ना से तंग आकर लखन के साथ रहने लगी थी। उसकी पहली पत्नी दीपा भी साथ ही रहती है। रानी ने बताया कि मंगलवार रात लखन शराब पीकर घर पहुंचा था और बच्चे से मारपीट करना शुरू कर दिया, जब रोकना चाहा तो उसने दीपा और मुझे भी पीटा। 
 
विज्ञापन

2 of 3
आरोपी ने बच्चे को पीटकर इस बक्से में छिपा दिया था। - फोटो : सोशल मीडिया
रानी ने बताया कि हम दोनों अचेत हो गए तो हमें एक कमरे में बंद कर दिया और बच्चे को फिर पीटने लगा। जब बच्चा निढाल हो गया तो उसने उसे कमरे में रखे बक्से में बंद कर दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। अगली दोपहर में दोनों पत्नियों को होश आया तो उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी और पुलिस को सूचना देने की बात कही। पुलिस ने हमें आजाद कराया और बक्से से बच्चे को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बच्चा पिछली रात से दोपहर तक बक्से में था। अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने ढाई वर्षीय मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पहली पत्नी दीपा और दूसरी पत्नी रानी ने पति पर आरोप लगाए। - फोटो : सोशल मीडिया
दोस्तों ने भड़काया
बच्चे की मां रानी ने बताया कि लखन कुचमुदिया की पहली पत्नी का नाम दीपा है, जिससे 15 साल पहले शादी की थी। दीपा के पांच बच्चे थे, जिनमें से दो बच्चे बीमारी के चलते खत्म हो गए थे। रानी ने बताया उसका पहला पति उसके साथ मारपीट करता था जिसके बाद उसके पहले पति ने उसे घर से निकाल दिया था। उसके एक ढाई साल का बेटा था उसके पालन पोषण के लिए उसने लखन से डेढ़ माह पहले शादी कर ली थी। तभी से वह उसके साथ रह रही थी। रानी का ये भी कहना है कि लखन रवि और टक्के के साथ शराब पी रहा था। उन दोनों ने लखन के मन में यह बात बैठा दी थी कि उसका ढाई वर्ष का बेटा बड़ा होकर उसकी हत्या कर देगा। शराब के नशे में उसके पति के मन में यह बात इतना घर कर गई थी कि मंगलवार की रात आकर उसने अपने मासूम बेटे के साथ मारपीट कर दी थी। 

पहली पत्नी पर भी कर चुका है हमला, बचने के लिए वह तीन दिन तक तालाब में छिपी थी
पहली पत्नी दीपा ने बताया कि उसका पति निर्दयी था। 15 दिन पहले उसका पति लखन उसकी जान के पीछे पड़ गया था, उसने भाग कर अपनी जान मनीयर के तालाब में छिपकर बचाई थी। वह तीन दिन तक तालाब में ही छिपी रही थी। वहां से जैसे तैसे निकलकर पति की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें