Shajapur: मंडी में आलू-प्याज की बंपर आवक, उपज से लदे वाहनों के कारण हाईवे पर घंटों जाम Shajapur: Bumper arrival of potato and onion in the market, jammed on the highway for hours due to vehicles laden with produce
विज्ञापन
1 of 3
उपज लेकर पहुंचे वाहनों के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लोग घंटों फंसे रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
शाजापुर मंडी में आलू-प्याज की इतनी बंपर आवक हुई कि उपज से लदे वाहनों के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सुबह से शुरू हुई यातायात जाम की समस्या करीब छह घंटे तक बनी रही। इस दौरान जाम में स्कूल वाहन भी फंसे। जिससे इनमें सवार छोटे बच्चों को परेशान होना पड़ा। दरअसल मंडी हाईवे पर ही स्थित है, जिसके चलते वाहन रोड पर ही खड़े होते हैं। आवक ज्यादा होने पर जाम की स्थिति बनती है। जिससे शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
2 of 3
दो दिन बाद मंडी खुलने से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल झमाझम बारिश और अवकाश के कारण मंडी बीते दो दिन से बंद थी। दो दिन बाद गुरुवार मंडी में खरीदारी शुरू हुई। इसकी जानकारी लगते ही मंडी में आलू-प्याज से लदे वाहन बड़ी संख्या में पहुंचे। इससे हाईवे पर जाम लग गया। स्थिति यह रही कि सुबह 7 बजे से ही कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी के बाहर पहुंच गई थीं। जिससे रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान यहां जाम लग गया और बस, ट्रकों के साथ-साथ स्कूली वाहन भी आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए थे। यह स्थिति दोपहर करीब 3 बजे तक बनी रही।
कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया, लेकिन इसमें भी करीब छह घंटे लग गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
आते-जाते दोनों समय परेशान हुए बच्चे
मंडी में बंपर आवक के कारण रोड पर लगे जाम से स्कूली बच्चों स्कूल जाते और आते दोनों वक्त परेशान हुए। समझदार और बड़े बच्चे तो ठीक इस जाम के कारण मासूम बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यातायात व्यवस्था बिगड़ने की जानकारी लगने पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और वाहनों को व्यवस्थित कराने की कवायद की। कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया, लेकिन इसमें भी करीब छह घंटे लग गए।